न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरमाला के बाद दुल्हे को हुई बेचैनी, गिरा दुल्हन के सामने, हुई मौत

बुधवार की रात डीजे का तेज साउंड दूल्हे की मौत का कारण बन गया। उसे बेचैनी होने लगी और फिर वह बेहोश हो गया था। जब तक दुल्हे को अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Mar 2023 8:35:20

वरमाला के बाद दुल्हे को हुई बेचैनी, गिरा दुल्हन के सामने, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव में कुछ दिनों पहले शिवानी नाम की युवती को स्टेज पर मौत हो गई थी। शिवानी की शादी थी। शिवानी ने दूल्हे को वरमाला पहनाई थी। जैसे ही दूल्हा वरमाला पहनाने को हुआ था उसी वक्त शिवानी बेहोश होकर गिर गई और हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई। ऐसा ही एक और मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आया है। यहां, बुधवार की रात डीजे का तेज साउंड दूल्हे की मौत का कारण बन गया। उसे बेचैनी होने लगी और फिर वह बेहोश हो गया था। जब तक दुल्हे को अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो गई।

आजतक की खबर के अनुसार इंदरवा गांव की रहने वाली युवती की शादी परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मनिथर वार्ड संख्या 9 के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व। गुदर राय से होने थी। घर पर बारात आ गई थी। बारात के स्वागत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे। सामने घाराती और बाराती बैठे हुए थे और तेज साउंड में डीजे पर गाने बज रहे थे। स्टेज पर आई दुल्हन ने दूल्हे की आरती उतारी। फिर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद फोटो सेशन शुरू हुआ। काफी देर तक फोटो सेशन चलता रहा। इस दौरान तेज साउंड में डीजे भी बजता रहा था। दूल्हे सुरेंद्र को डीजे के तेज साउंड से परेशानी हो रही थी। वह बार-बार उसे बंद करने की बोल रहा था। इसी दौरान उसे बेचैनी होने लगी और कुछ ही देर बाद सुरेंद्र अचानक से बेहोश हो गया। पहले तो लोगों ने सुरेंद्र को जगाने की बहुत कोशिश की। मगर, उसे जब होश नहीं आया तो फिर तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल लाए जाने पर सुरेंद्र बेहोश था। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया। मगर, अस्पताल पहुंचने के पहले ही सुरेंद्र की मौत हो गई। जैसे ही सुरेंद्र की मौत की खबर दोनों परिवार को मालूम हुई तो मातम छा गया। जिस युवती से सुरेंद्र की शादी होनी थी उसका घर बसने के पहले ही उजड़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप