न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास फटा ग्रेनेड, एक अफसर और जेसीओ शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में बीती रात हुए ग्रेनेड हमले में नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे कई जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके तुरंत आर्मी कमांड हॉस्पिटल, उधमपुर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 9:55:17

जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास फटा ग्रेनेड, एक अफसर और जेसीओ शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में बीती रात हुए ग्रेनेड विस्फोट में नियंत्रण रेखा पर गश्त कर रहे कई जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके तुरंत आर्मी कमांड हॉस्पिटल, उधमपुर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान एक अधिकारी और एक जेसीओ ने दम तोड़ दिया। शहीद होने वाले सैन्यकर्मियों की पहचान कैप्टन आनंद और नायब सूबेदार भगवान सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। पीआरओ डिफेंस, जम्मू ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना में 4 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले कल पुलवामा जिले के गंगू इलाके में आतंकवादियों ने घात लगाकर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने एक सेब के बगान में छिपकर सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलियां चलाई थीं।

श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ आरटीसी हुम्हामा में विनोद कुमार के पार्थिव शरीद पर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष डीजी सीआरपीएफ, दलजीत सिंह चौधरी ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एएसआई विनोद कुमार की जान चली गई। इसके लिए जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'मैं ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पुलवामा में एक नाका पार्टी पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे सुरक्षा बल अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत