कोरोना की तीसरी लहर ने बहुत कहर बरपाया हैं जिसकी वजह से कई परिवार उजड़ गए। परिवारों में किसी ने अपना पिता खोया हैं तो किसी ने बेटा, किसी के सिर से मां की ममता छीन गई तो किसी कि बेटी ने समय से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कईयों ने अपने रिश्तेदारों को खोया हैं और खुद को संभाला हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका कलेजा अब पत्थर बनता जा रहा हैं क्योंकि आज इस बहिन ने श्मशान में अपने इकलौते भाई आशीष का अंतिम संस्कार किया और इससे 10 दिन पहले अपनी मां का अंतिम संस्कार किया था। दोनों की मौत कोरोना की वजह से हुई हैं। खुद को संभाल पाती इससे पहले इसी श्मशान में मां की जगह आज भाई है। वही भाई जिसे बड़े प्यार से राखी बांधा करती थी।
![इस बेटी के परिवार पर कोरोना ने ढाया कहर, मां के बाद अब भाई की चिता को दी अग्नि, पिता वेंटिलेटर पर news,latest news,news in hindi,local news,coronavirus]()
मां की अस्थियां यहीं पर गठरी में रखी हुई हैं।नियति का क्रूर मजाक देखिए कि मां और भाई खो चुकी इस बेटी के पिता अभी वेंटिलेटर पर जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद मां, पिता और भाई एक साथ वेंटिलेटर पर चले गए थे। मां ने जब दम तोड़ा तब भाई मौत से लड़ रहा था। भाई के अंतिम संस्कार के बाद बेसुध बहन ने चिता की ओर हाथ जोडे़। बहिन ने भाई को अंतिम प्रणाम किया तो हर आंख से आंसू बह निकले। इस बेटी को मां और भाई का दर्द दिल में दफनकर अब अपने पिता को बचाना है। पिता को शायद पता नहीं कि उनका बेटा और पत्नी अब दुनिया से जा चुके हैं। दर्द किस हद तक है सिर्फ महसूस किया जा सकता है।हे ईश्वर! इस बेटी को वज्र सी ताकत देना!