न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : रीट परीक्षा देने के बाद युवती ने लगाई फांसी, कागज पर 35 बार लिखा था 'एग्जाम अच्छा हुआ, जय ओम बन्ना की'

पाली की 22 वर्षीय एक युवती ने रीट की परीक्षा दी थी और उसके बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुमन के कमरे में पुलिस को एक नोट मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 11:26:51

जोधपुर : रीट परीक्षा देने के बाद युवती ने लगाई फांसी, कागज पर 35 बार लिखा था 'एग्जाम अच्छा हुआ, जय ओम बन्ना की'

प्रदेश के जोधपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां पाली की 22 वर्षीय एक युवती ने रीट की परीक्षा दी थी और उसके बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुमन के कमरे में पुलिस को एक नोट मिला। इसमें 35 बार एक ही लाइन लिखी मिली। REET का एग्जाम अच्छा हुआ, जरूर सलेक्शन हो जाएगा, जय ओम बन्ना की। इसके अलावा कुछ नहीं मिला। परिजन जानकारी मिलने के बाद जोधपुर पहुंचे और बुधवार को नारलाई में युवती का अंतिम संस्कार किया गया। घटना रीट परीक्षा देने के दो दिन बाद 28 सितंबर की हैं। होनहार बेटी के यूं आत्महत्या करने से परिजन सदमे में हैं। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि सुमन ने आत्महत्या कर ली। उन्हें लगता है कि उसके साथ कुछ बुरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नारलाई गांव की 22 वर्षीय सुमनकंवर डोडिया जोधपुर में सरदारपुरा C एरिए में अपनी एक सहेली के साथ किराए के रूम में रहती थी। दोनों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। सुमन का IAS बनने का सपना था। परिजनों ने बताया कि सुमन शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उसने बीएड किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जोधपुर में रहती थी। दो दिन गांव में रहने के बाद वह जोधपुर चली गई। REET की परीक्षा दी। 28 सितंबर को जोधपुर में अपने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। उस समय उसकी रूम पार्टनर गांव गई हुई थी।

सुमन की मां धापू कंवर देसूरी में एक सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत है। सुमन उनकी बड़ी बेटी थी। रोते हुए धापू कंवर कहती हैं कि उसका सपना IAS बनकर परिवार का नाम रोशन करना था। फिर ऐसा कदम कैसे उठा सकती है। कोई परेशानी थी तो एक बार बोल देती। ऐसा कदम क्यों उठाया? घर की सारी जिम्मेदारी धापू कंवर के कंधों पर है। बेटी सुमन को IAS बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होने के बाद भी उन्होंने सुमन को पोस्ट ग्रेजुएशन करवाया, बीएड करवाई और जोधपुर में IAS की कोचिंग करवा रही थी। ताकि उसका सपना पूरा हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन