न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : वृद्ध गलती से दे बैठे अनजान शख्स को बैंक खाते की जानकारी, निकाले गए 1.70 लाख रुपए

मामला जोधपुर में सामने आया जहां वृद्ध गलती से अनजान शख्स को बैंक खाते की जानकारी दे बैठे और ठगी का शिकार हो गए। जानकारी देने के बाद खाते से 1.70 लाख रुपए निकाल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 7:16:32

जोधपुर : वृद्ध गलती से दे बैठे अनजान शख्स को बैंक खाते की जानकारी, निकाले गए 1.70 लाख रुपए

जिले में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकार और बैंक द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं लेकिन इसके बावजूद शातिर नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इससे जुड़ा एक और मामला जोधपुर में सामने आया जहां वृद्ध गलती से अनजान शख्स को बैंक खाते की जानकारी दे बैठे और ठगी का शिकार हो गए। जानकारी देने के बाद खाते से 1.70 लाख रुपए निकाल लिए गए। हांलाकि पुलिस की सक्रियता के चलते 59 हजार रुपए हाथों हाथ वापस खाते में आ गए, लेकिन शेष राशि नहीं मिल पाई। वृद्ध के पुत्र यश गोयल की तरफ से सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि राखी हाउस स्थित सांडों की पोल निवासी वृद्ध महेंद्र गोयल के पुत्र यश गोयल का बैंक खाता है। 2 जून को वृद्ध महेंद्र गोयल के पास में किसी शख्स ने फोन कर परिचित रिश्तेदार होना बताया। बातोंं उलझाने के बाद वृद्ध ने खुद ही अपने किसी रिश्तेदार का नाम मुंह से निकाल दिया। तब शातिर ने कहा कि हां, वो ही बोल रहा है। फोन करने वाले शातिर ने कुछ रुपए की आवश्यकता बताई। इस पर वृद्ध महेंद्र गोयल ने उसके खाते में 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। तब शातिर के पास में बैंक संबंधी जानकारी चली गई। फोन पे और क्रेडिट कार्ड के ओटीपी नंबर भी बता दिए गए। इस पर शातिर ने आठ बार ट्रांजेक्शन करते हुए 1.70 लाख रुपए निकाल लिए। जानकारी मिलते ही पिता-पुत्र पहले बैंक और फिर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर एक्सपर्ट की मदद से 59 हजार रुपए शातिर के खाते में जाने से बचा लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल