Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड के गढ़वा में दलित लड़की को अगवा कर बनाया बंधक, 3 दिनों तक किया दुष्कर्म , मामला दर्ज

झारखंड के गढ़वा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां विशेष समुदाय के युवक ने एक दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को डरा धमका कर छोड़ दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 11:03:34

झारखंड के गढ़वा में दलित लड़की को अगवा कर बनाया बंधक, 3 दिनों तक किया दुष्कर्म , मामला दर्ज

झारखंड के गढ़वा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां विशेष समुदाय के युवक ने एक दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को डरा धमका कर छोड़ दिया गया। जैसे ही यह मामला सामने आया क्षेत्र में तनाव का माहौल है। आरोपी इरशाद खान के खिलाफ थाने में नामजद केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

घटना के संबंध में पीड़िता ने जो शिकायत दर्ज करायी है उसके अनुसार, विगत 6 सितंबर को उसका अपहरण किया गया था। उसने बताया, शाम 7 बजे वह शौच करने गई थी इसी दौरान इरशाद और उसका एक अन्य साथी मुंह बांधे हुए आया और उसका मुंह दबाकर उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर कहीं ले गया। रास्ते में ही उन्होंने मुंह पर एक कपड़ा रखा जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो किसी घर के एक कमरे में बंद पाया। उसके बाद इरशाद ने परिवार के लोगों को जान से मारने और बंदूक का भय दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। अपहरण के दो दिन बाद उसे बताया गया कि उसकी मां से बात हो गई है और तुमको मेरे आदमी मझिआंव छोड़ देंगे। अगर इस बारे में तुम या तुम्हारे घरवालों ने पुलिस को कुछ बताया तो तुम्हें और तुम्हारी मां को जान से मार देंगे। इसके बाद उसे 9 सितंबर को लाल रंग की कार में लाकर बकोइया-मझिआंव सीमा पर लाकर छोड़ दिया। वहां उसकी मां पहले से मौजूद थी क्योंकि उसकी मां को अपहरणकर्ताओं ने फोन कर वहां बुलाया था। पीड़िता ने थाने में दिए गए आवेदन में आगे लिखा, वहां उतारने के बाद वह अपनी मां के साथ नानी के घर चली गई और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। डर के कारण वह शिकायत दर्ज नहीं करवा रही थी, लेकिन परिजनों के कहने पर वह थाना में शिकायत दर्ज करवायी। पीड़िता ने बताया कि कार में मौजूद लोगों के पास बंदूक भी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology