न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कचरे का ढेर बनता जा रहा जयपुर ग्रेटर, बंद पड़ा हैं डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम

जयपुर ग्रेटर में डोर टू डोर कचरा उठाने वाली कंपनी बीवीजी ने काम करना बंद कर दिया। कंपनी के इस निर्णय से जयपुर शहर में सफाई की स्थिति बिगड़ गई और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 9:31:12

कचरे का ढेर बनता जा रहा जयपुर ग्रेटर, बंद पड़ा हैं डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम

राजधानी जयपुर में अगले महीने से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान शुरू होने जा रहा हैं जिसको लेकर महापौर सौम्या गुर्जर ने आज सुबह नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के जागरूकता का पोस्टर विमोचन करवाया। वहीँ इसके उलट जयपुर ग्रेटर में डोर टू डोर कचरा उठाने वाली कंपनी बीवीजी ने काम करना बंद कर दिया। कंपनी के इस निर्णय से जयपुर शहर में सफाई की स्थिति बिगड़ गई और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के 150 वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने और ओपन डिपो से कचरा उठाने का जिम्मा प्राइवेट कंपनी बीवीजी को दे रखा है।

कंपनी के काम बंद होने से प्रताप नगर, सांगानेर, जगतपुरा, मालवीय नगर, जवाहर नगर, राजापार्क, 22 गोदाम के अलावा विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, वैशाली नगर समेत कई जगह कचरे उठाने वाली गाड़ियां नहीं आई। नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि 3 महीने से कंपनी को भुगतान नहीं हुआ है, जिसके कारण कंपनी ने काम करने से मना कर दिया। ऐसे में हमने शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम के संसाधन लगाए है, ताकि शहर से कचरा उठाया जा सके।

कंपनी के काम बंद करने के बाद आज जयपुर शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए सुबह हूपर (कचरा उठाने वाली गाड़ियां) भी नहीं आए। वहीं बाजारों में भी हूपर और अन्य संसाधन नहीं होने के कारण बाजारों से निकला कचरा ओपन डिपो से नहीं उठा। दोपहर तक जयपुर शहर में 22 गोदाम, राजापार्क, जवाहर नगर, मालवीय नगर जैसे पॉश एरिया में ओपन डिपो कचरे से भरे दिखे। महापौर सौम्या गुर्जर शहर ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर को टॉप पर लाने की बात कही है, ऐसे में कंपनी के इस कदम से शहर टॉप में आना तो दूर पिछले साल की तुलना में रैंकिंग बिगड़ और सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन