न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : दिनदहाड़े युवती से कार में गैंगरेप, आगे छोड़ने के नाम पर गाड़ी में बिठाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

अलवर जिले के सिलीसेढ़ क्षेत्र से जहां एक युवती के साथ दिनदहाड़े कार में गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। युवती को आगे छोड़ने के नाम पर कार में बिठाया गया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 1:12:28

अलवर : दिनदहाड़े युवती से कार में गैंगरेप, आगे छोड़ने के नाम पर गाड़ी में बिठाया, सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की वारदातें सामने आ रही हैं जो इंसानियत को शर्मसार करती है और किसी पर भी भरोसे ना कर पाने का डर पैदा कर रही हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया है अलवर जिले के सिलीसेढ़ क्षेत्र से जहां एक युवती के साथ दिनदहाड़े कार में गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। युवती को आगे छोड़ने के नाम पर कार में बिठाया गया और सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया। यह वारदात बुधवार को दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुष्कर्म के आरोपी जिस कार में थे, पुलिस ने उसकी पहचान की है। कार अभी जब्त नहीं की है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचेगी। युवती की दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर मौका देखा जाएगा। उसके बाद पुलिस स्पष्ट रूप से यह बता सकेगी कि युवती ने राह चलते युवकों से लिफ्ट मांगी थी या युवक उसे जबरन बैठा कर ले गए। साथ ही युवती का मेडिकल भी कराया जाएगा।

सिलीसेढ़ अलवर जिले का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पोट है। यहां दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद भी दिनदहाड़े ही युवती से गैंगरेप की वारदात हो गई। सिलीसेढ़ के आसपास पुलिस चौकी की जरूरत है। इसकी सालों से मांग चल रही है। ताकि इस तरह की वारदातों पर लगाम लग सके।

सीओ अमित सिंह ने बताया कि जीजा-साली दिल्ली से अलवर आए हुए थे। उनका अलवर जिले में ही पुराना गांव है। वे बुधवार को अलवर से सिलीसेढ़ की तरफ घूमने गए थे। बीच में उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। पेट्रोल लेने के लिए जीजा बाइक लेकर आगे निकल गया। साली पीछे रुक गई। इसी बीच कार में दो युवक आए। युवती को आगे छोड़ने के लिए बैठा लिया। सिलीसेढ़ में सुनसान जगह पर ले जाकर युवती से कार के अंदर ही गैंगरेप किया। इसके बाद युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत पहुंची। रात को ही मुकदमा दर्ज किया। सीओ के अनुसार कार की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कार दिल्ली नंबर की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट