न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FWICE ने फिल्म निर्माताओं से की अपील, मालद्वीप में न करें शूटिंग, भारत के पर्यटन में दें योगदान

उन्होंने कहा है कि फिल्म मेकर्स मालदीव में शूटिंग करने की बजाए भारत में ऐसी ही किसी दूसरी जगह पर फिल्म की शूटिंग करें और पर्यटन के विकास में अपना योगदान दें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 11:58:29

FWICE ने फिल्म निर्माताओं से की अपील, मालद्वीप में न करें शूटिंग, भारत के पर्यटन में दें योगदान

मुम्बई। मालद्वीप की एक मंत्री के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद उनकी शेयर की गईं तस्वीरों पर मालद्वीप की मंत्री मरियम शिउना ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद ये विवाद शुरू हुआ। फिर दो अन्य मंत्रियों ने पीएम मोदी के विरोध में टिप्पणी की। इस बढ़ते विवाद के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने सभी फिल्मकारों और निर्माताओं से मालद्वीप को बॉयकॉट करने की अपील की है।

बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्म मेकर्स के फेवरेट लोकेशन्स में से एक मालद्वीप में क्या अब फिल्मों की शूटिंग नहीं होगी? ये सवाल पिछले कई दिनों से लोगों के जहन में चल रहा है। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने भी एक प्रेस रिलीज जारी कर मालद्वीप में शूटिंग न करने की मेकर्स के अपील कर डाली है। इसके साथ उन्होंने एक सलाह भी दी है।

उन्होंने कहा है कि फिल्म मेकर्स मालदीव में शूटिंग करने की बजाए भारत में ऐसी ही किसी दूसरी जगह पर फिल्म की शूटिंग करें और पर्यटन के विकास में अपना योगदान दें।

फेडरेशन ने लिखा...

फेडरेशन ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा, ''मालदीव के तीन मंत्रियों की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद तनाव का माहौल है। ऐसे में मीडिया और इंडस्ट्री में काम करने वाले वर्कर्स, टेक्नीशियन्स और आर्टिस्ट्स के सबसे पुराने फेडरेशन FWICE ने एक फैसला लिया है। FWICE विश्वस्तर पर सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मालद्वीप के मंत्रियों के गैर-जिम्मेदाराना और गलत टिप्पणी की निंदा करता और मालद्वीप का बहिष्कार करने का निर्णय लेता है। रिलीज में आगे कहा गया है कि राष्ट्र और इसकी व्यापक संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए, FWICE ने फैसला किया है कि मालद्वीप और वहां के शूटिंग लोकेशन का बहिष्कार किया जाए। इसके बजाय, FWICE अपने मेंबर्स से अपील करता है कि भारत में ऐसी ही किसी दूसरी जगह पर शूटिंग करें और भारत में पर्यटन के विकास में योगदान दें। इसके अलावा, दुनियाभर के निर्माताओं को ये सलाह दी जाती है कि वे मालदीव में किसी भी तरह की शूटिंग का प्लान न बनाएं। हम सभी अपने पीएम और राष्ट्र के साथ खड़े हैं।''

क्या है पूरा विवाद?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टूरिजम को प्रमोट करने के लिए लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। ऐसे में लक्षद्वीप के बारे में लोग ज्यादा सर्च करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि जब भारत में इतनी खूबसूरत जगह है तो कहीं और क्यों जाना। मालदीव के मंत्रियों को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक टिप्पणी कर डाली। ऐसे में सेलेब्स, प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए और उन्होंने लक्षद्वीप को प्रमोट करना शुरू कर दिया। नजीता ये हुआ कि वहां की सरकार ने उन नेताओं को निलंबित कर दिया।

मुइज्जू सरकार ने दी सफाई

मुइज्जू सरकार की तरफ से अपना पक्ष रखते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया कि जो भी टिप्पणियां भारत पर की गईं हैं वो मालद्वीप सरकार का रुख नहीं है। इसके बाद, खबरें ये भी आईं कि मुइज्जू सरकार ने मरियम समेत तीनों नेताओं को निलंबित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास