न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर में बढ़ता जा रहा ब्लैक फंगस का कहर, शुक्रवार को हुई चौथी मौत, अब तक 23 रोगी भर्ती

ब्लैक फंगस की चपेट में आने से शुक्रवार को एक और महिला की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 2:14:27

बीकानेर में बढ़ता जा रहा ब्लैक फंगस का कहर, शुक्रवार को हुई चौथी मौत, अब तक 23 रोगी भर्ती

बीकानेर में जहां एक तरफ कोरोना सिमटता नजर आ रहा हैं, वहीँ ब्लैक फंगस अपना प्रसार करता जा रहा हैं। ब्लैक फंगस की चपेट में आने से शुक्रवार को एक और महिला की बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। पिछले चार दिनों में यह चौथी मौत है, जिसमें तीन श्रीगंगानगर जिले की है। शुक्रवार को जिस महिला की मौत हुई है, उसका नाम किरण देवी है और वो श्रीगंगानगर के विजयनगर की रहने वाली थी।

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पी वार्ड को ब्लैक फंगस वार्ड बनाने के बाद 23 रोगियों को यहां भर्ती किया गया था। जिसमें चार की मौत हो चुकी है, जबकि 19 का इलाज अभी चल रहा है। इनमें चार रोगियों को शुक्रवार को ही यहां भर्ती किया गया है। यहां भर्ती रोगियों में सिर्फ कोविड रोगी ही नहीं है बल्कि नॉन काेविड रोगी भी है। ऐसे में बिना कोरोना हुए भी ब्लैक फंगस आने की शिकायत मिल रही है। वहीं पोस्ट कोविड रोगियों में भी ब्लैक फंगस हो रहा है। पीबीएम में भर्ती रोगियों में डेढ़ साल का चूरू का अजमल भी है जिसके नाक व होठ पर ब्लैक फंगस है। इस बच्चे का ऑपरेशन होना हैं, लेकिन वो अब तक फिट नहीं है। माना जा रहा है कि एक दो दिन में उसका ऑपरेशन हो सकता है।

राजस्थान में मंडराने लगा ब्लैक फंगस का खतरा, मिल चुके 1345 मरीज, 50 की गई जान

लेकिन कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) का खतरा मंडराने लगा हैं जो राज्य के सभी 33 जिलों में पहुंच चुका हैं। पूरे प्रदेश में इसके 1345 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 50 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सबसे अधिक 500 केस जयपुर में आए हैं और सर्वाधिक 10 मौतें भी यहीं हुई हैं। हालांकि, प्रदेश में अब तक हुई कुल 50 मौतों में 3 बाहरी राज्यों की हैं। ब्लैक फंगस इतना खतरनाक है कि नाक, आंख और दिमाग में भी फैल जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह संक्रमण कोरोना से ठीक हो रहे या ठीक हो चुके मरीजों को अपनी चपेट में ज्यादा ले रहा है। सबसे ज्यादा खतरा डायबिटिक मरीज को स्टेराइड या टोसीलिजुमाब दवाओं का सेवन करने, कैंसर मरीज और कमजोर इम्युनिटी वाले रोगियों को होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल