न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : REET में नकल को अंजाम देने के लिए 6 लाख रुपए में बेची गई ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें, 4 गिरफ्तार

इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं बीकानेर से जहां पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं जो ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें 6 लाख रुपए में बेच रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 10:05:55

बीकानेर : REET में नकल को अंजाम देने के लिए 6 लाख रुपए में बेची गई ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें, 4 गिरफ्तार

आज प्रदेशभर में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई जिसके आयोजन के साथ ही नकल गिरोह भी सक्रिय हो गया और अपनी गलत वारदातों को अंजाम देने में लग गया। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं बीकानेर से जहां पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया हैं जो ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पलें 6 लाख रुपए में बेच रहे थे। इस बीच आशंका जताई जा रही हैं कि कई कैंडिडेट्स ने इस डिवाइस के साथ परीक्षा दी है। ASP शैलेंद्र सिंह इंदोरिया ने चारों युवकों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने कितने और किन स्टूडेंट्स को डिवाइस लगी चप्पलें देकर एग्जाम सेंटर भेजा है। थानाधिकारी राणीदान ने बताया कि बीकानेर पुलिस ने नकल पर काबू पाने के लिए अपनी साइबर टीम को एक्टिव किया हुआ था। जैसे ही नकल का कोई इनपुट आ रहा है, वैसे ही उसे तत्काल चेक किया जा रहा है।

यह कार्रवाई बीकानेर के गंगाशहर में की गई। चारों आरोपी चप्पल में डिवाइस लगाकर नकल कराने में जुटे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि डिवाइस लगी चप्पल 6-6 लाख रुपए में बेची गई थीं। गैंग के सदस्यों ने चप्पल की एक डिवाइस फिट की थी। इसे ब्लूटूथ के जरिए मिनी इयरफोन (जो कान में था) से कनेक्ट कर रखा था। इस इयरफोन के जरिए सभी सवालों के उत्तर मिलने वाले थे। यह स्किन कलर का इयरफोन इतना छोटा होता है कि पकड़ में नहीं आता।

SP प्रीति चंद्रा ने बताया कि 4 युवकों को गिरफ्त में लिया गया है। ये लोग डिवाइस की मदद से सेंटर पर नकल कराने की कोशिश में जुटे हुए थे। इनसे कई और सामान भी मिले हैं, जो नकल कराने में काम आते हैं। गंगाशहर पुलिस और DST टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की है। पकड़े गए ओम प्रकाश, मदन, त्रिलोक और गोपाल चुरू के रहने वाले हैं। एक आरोपी तुलसीराम कलेरा को नामजद किया गया है। वह पहले भी नकल के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। कलेरा बीकानेर में कोचिंग संस्थान चलाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार