Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू : 12 मिनट में चोरों ने दिया लूट को अंजाम, पिस्टल तान ले गए 17 किलो गोल्ड़ व 8.50 लाख रुपए

मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया और पिस्टल तान 17 किलो गोल्ड़ व 8.50 लाख रुपए लूटकर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 8:03:47

चूरू : 12 मिनट में चोरों ने दिया लूट को अंजाम, पिस्टल तान ले गए 17 किलो गोल्ड़ व 8.50 लाख रुपए

चूरू में सोमवार को नकाबपोश बदमाशों का आतंक देखने को मिला जहां फिल्मी स्टाइल में 12 मिनट में चोरों ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड में दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया और पिस्टल तान 17 किलो गोल्ड़ व 8.50 लाख रुपए लूटकर ले गए। लूट के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। लूट के बाद हरियाणा सहित आसपास के जिलों में नाकाबंदी करवाई गई। नकाबपोश बदमाश लूट के लिए दो मोटरसाइकिल पर आए थे। मोटरसाइकिल को शाखा के पास नोनपार्किंग जोन में खड़ा किया। इसके बाद शाखा में चले गए। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश दोनों मोटरसाइकिलों पर भाग गए। जाते समय सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी साथ ले गए।
चूरू के रिलायंस मॉल के पास मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड गोल्ड लोन की शाखा है। चार बदमाश करीब तीन बजे शाखा में घुसे। उस दौरान शाखा में मैनेजर समेत चार जने मौजूद थे। बदमाश हथियारों के बल पर शाखा से मात्र 12 मिनट में करीब 17 किलो सोने के आभूषण व करीब 8.50 रुपए से ज्यादा की नगदी लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी नारायण टोगस, एएसपी योगेंद्र फौजदार, डीएसपी ममता सारस्वत, कोतवाली थानाधिकारी सुभाष कछावा सहित एफएसएल टीम ने मौके पर पहुचकर फिंगर प्रिंट उठाये। ब्रांच हैड प्रहलाद सैनी ने बताया कि चारों बदमाश शाखा में करीब तीन बजे गोल्ड लोने की बात कहकर अंदर आए। इनमें से एक बदमाश ने अपनी अंगूठी देकर कहा की लोन लेना है। इसके बाद स्टाफ कर्मियों पर पिस्टल तान दी। उस दौरान वह खाना खा रहा था। वहां पर आया तो उस पर भी पिस्टल तान दी। शाखा का शटर बंद कर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। चाबी लेकर स्टाफकर्मियों को बाथरुम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश शाखा में रखे करीब साढ़े आठ लाख रुपए की नगदी व सोना लूटकर ले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका