न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भ्रष्टाचार के मामले में आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, CID ने की कार्यवाही

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है। भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार (9 सितम्बर) सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की। नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 11:45:09

भ्रष्टाचार के मामले में आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, CID ने की कार्यवाही

नई दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया गया है। टीडीपी ने इस बारे में जानकारी दी है। भ्रष्टाचार के मामले में आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार (9 सितम्बर) सुबह नायडू के खिलाफ कार्रवाई की। नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था।

नायडू को सुबह तड़के नांदयाल से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे शहर के आरके फंक्शन हाल स्थित अपने कैंप में आराम कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार करने नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें विजयवाड़ा जेल में भेजा जा रहा है।

नायडू के बेटे नारा लोकेश हिरासत में

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। टीडीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकेश का वीडियो भी जारी करते हुए बताया है कि पुलिस ने उन्हें (लोकेश) चंद्रबाबू नायडू से मिलने जाने से रोक दिया।

इन धाराओं में मे दर्ज किया मुकदमा

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू को आज सुबह 6 बजे गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120(बी), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 201, 109 के साथ 34 और 37 के तहत केस दर्ज किया गया है।

जमानत के लिए जाएंगे हाईकोर्ट

तेलुगू देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के वकील का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर और सुगर का पता चलने के बाद सीआईडी चंद्रबाबू को मेडिकल जांच के लिए ले गई है। वकील ने कहा कि पूर्व सीएम की जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

नायडू ने कहा, मैंने कोई भ्रष्टचार नहीं किया

पुलिस हिरासत में जाने से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।

क्या है मामला?

चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट स्कैम (एपीएसएसडीएस) मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस घोटाले में सैकड़ों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। 2016 में टीडीपी सरकार के कार्यकाल के दौरान बेरोजगार युवाओं को उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके सशक्त बनाने के उद्देश्य से एपीएसएसडीसी की स्थापना की गई थी।

आंध्र प्रदेश सीईडी की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कथित घोटाले की जांच कर रहा है। आरोप है कि मेसर्स डीटीएसपीएल, इसके निदेश और अन्य ने शेल कंपनी की मदद से बहुस्तरीय लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। फर्जीवाड़े के जरिए 370 करोड़ रुपये की धनराशि निकाल ली गई।

नायडू ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका

हाल ही में नायडू ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। 6 सितंबर को अनंतपुर जिले के रायदुर्गम में जनता को संबोधित करते हुए टीडीपी सुप्रीमो ने कहा था, "आज या कल वे (वाईएसआरसीपी सरकार) मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे