न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, 5 स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बागमती

नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, बागमती नदी सीतामढ़ी में पांच स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 09:33:23

बिहार पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, 5 स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बागमती

पटना। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, बागमती नदी सीतामढ़ी में पांच स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण राज्य के मुख्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार को सुबह तक बिहार के कोसी, महानंदा नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से साधारण तथा बागमती, अधवारा, गंडक, सोन एवं पुनपुन, धाव नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। जबकि, नॉर्थ कोयल एवं कनहर नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर

बिहार जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंगा नदी का जलस्तर गांधीघाट (पटना) में खतरे के निशान से 109 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन इसके जलस्तर में रविवार को वृद्धि होने की संभावना है। सिवान जिले के दरौली में घाघरा नदी के जलस्तर में भी रविवार को वृद्धि होने की संभावना है।

इधर, गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर था, इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। सीतामढी जिले के ढेंग में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर था। बागमती नदी मुजफ्फरपुर जिले के रून्नी सैदपुर और बेनीबाद में खतरे के निशान से ऊपर है। मधुबनी जिले के जयनगर और झंझारपुर में कमला बलान नदी का जलस्तर लाल निशान को पार कर गया है। कोसी नदी सुपौल जिले के बसुआ में कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन इसके जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है।

खगड़िया जिले के बलतारा में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर था। कटिहार जिले के झावा में महानंदा नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह 6 बजे खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में वृद्धि होने की सम्भावना है। सुपौल के किशनपुर में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण तटबंध के भीतर गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसके कारण लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति है। लोग ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। समस्तीपुर के परिहार प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गोपालगंज जिले के कई गांवों में भी बाढ़ की आशंका को लेकर लोग डरे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त