न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के Delta+ Variant ने रखे कदम, बीकानेर की महिला मिली संक्रमित

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीकानेर में डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मरीज मिलने के बाद अब सरकार सतर्क हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 11:40:46

राजस्थान में कोरोना के Delta+ Variant ने रखे कदम, बीकानेर की महिला मिली संक्रमित

देश में कोरोना के एक नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट के मरीज सामने आ रहे है। अब राजस्थान (Rajasthan) में भी कोरोना की इस नए वैरिएंट की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान का पहला डेल्टा प्लस वैरियंट बीकानेर से सामने आया है। बंगला नगर की रहने वाली एक महिला इससे संक्रमित मिली हैं। महिला के पोस्ट वैक्सीन रिपोर्ट में डेल्टा वैरियंट की पुष्टि हुई है। पीबीएम प्रशासन अब महिला की हिस्ट्री ट्रेस करवा रहा है।

राजस्थान में डेल्टा प्लस का पहला केस सामने आने के बाद सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीकानेर में डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मरीज मिलने के बाद अब सरकार सतर्क हो गई है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मंथन हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। गाइडलाइन में इस चीज का ध्यान रखा जाएगा कि डेल्टा प्लस वैरियंट राजस्थान में नहीं फैले।

जैसा की हम जानते है कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट ने हाहाकार मचाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट तीसरी लहर ला सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि डेल्टा वैरिएंट से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाना बेहद जरूरी है। ऐसी आशंका है कि डेल्टा प्लस स्ट्रेन 50 से 75 फीसदी तक फैल सकता है। डेल्टा प्लस से संक्रमित होने पर पेट दर्द, सिर दर्द, छाती में दर्द, लकवा समेत कई तरह के लक्षण हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीज की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पहले व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हो गई है। मौत की पुष्टि करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta+ Variant) के 21 मरीजों में से एक की मौत हो गई। मृतक की उम्र 80 वर्ष थी और वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। राज्य में डेल्टा प्ल्स के रत्नागिरी में 9, जलगांव में सात मामले, मुंबई में 2 और पालघर, ठाणे तथा सिंधुदुर्ग जिले में 1-1 मामला सामने आए हैं।

मध्य प्रदेश में दो मरीजों की हुई मौत

आपको बता दे, इससे पहले मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टर्स का कहना है कि जिन मरीजों की जान गई है उन्हें वैक्सीन नहीं लगी थी। वहीं जिन 3 मरीजों को वैक्सीन की एक या दो डोज लग चुकी हैं वे ठीक हो गए हैं या होम आइसोलेशन में हैं। बाकी दो मरीजों को भी वैक्सीन नहीं लगी है, लेकिन उन्होंने डेल्टा वैरिएंट को मात दे दी। इनमें एक 22 साल की महिला और 2 साल का बच्चा है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में 3 भोपाल, दो उज्जैन और एक-एक रायसेन और अशोकनगर जिलों से हैं। मध्य प्रदेश में कुल 7 लोगों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल