न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में फिर लगी आग, चपेट में आए कई टेंट; कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। यह आग महाकुंभ के सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए टेंटों में लगी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 8:11:20

महाकुंभ में फिर लगी आग, चपेट में आए कई टेंट; कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है। यह आग महाकुंभ के सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए टेंटों में लगी है। आग ने कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। महाकुंभ में अभी भी श्रद्धालुओं का आना जारी है।

वीकेंड के चलते लाखों लोग महाकुंभ में पहुंचे हैं, और सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया है। वीकेंड में बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए महाकुंभ को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज की सभी सीमाओं पर बाहर से आने वाली वाहनों को रोक दिया गया है।

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने आग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। सेक्टर 19 में कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए कुछ पुराने टेंटों में आग लगी थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान या कोई घायल नहीं हुआ है।

महीने भर में आग की चौथी घटना

महाकुंभ में आग की यह चौथी घटना है, जो पिछले महीने में हुई है। मेला क्षेत्र में पिछले 28 दिनों के दौरान आग लगने की यह चौथी बार है। महाकुंभ के मेला क्षेत्र में आग की पहली घटना 19 जनवरी को हुई थी, जब सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में कई टेंट जलकर खाक हो गए थे। इसके बाद 30 जनवरी को सेक्टर 22 में भी आग लगी थी, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए थे। फिर 7 फरवरी को सेक्टर-18 में आग लग गई थी, जिसमें कई पंडाल जल गए थे।

कल्पवासी धीरे-धीरे वापस लौट रहे, टेंट खाली हो रहे

कल्पवासी धीरे-धीरे वापस लौटने लगे हैं और उनके वापस जाने के कारण मेला क्षेत्र में कई टेंट खाली हो गए हैं। कल्पवास का समापन होते ही अधिकांश साधु-संतों ने मेला क्षेत्र छोड़ दिया है, जिससे जहां वे ठहरे हुए थे, वहां अब खाली टेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या में अब भी इज़ाफा हो रहा है, लेकिन ये श्रद्धालु सिर्फ स्नान करने के बाद लौट जा रहे हैं, जिसके कारण पहले जैसी भारी भीड़ नहीं है। प्रशासन अब भी पूरी तरह से मुस्तैद है, और भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल