न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 5000 रुपए की उधार ब्याज चढ़कर हुई 37 हजार, मारने की धमकी से तंग आकर की खुदकुशी

जयपुर में 5000 रुपए की उधार ब्याज चढ़कर 37 हजार रूपये हो गई और सूदखोर मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 7:33:25

जयपुर : 5000 रुपए की उधार ब्याज चढ़कर हुई 37 हजार, मारने की धमकी से तंग आकर की खुदकुशी

इस कोरोनाकाल में कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं और दूसरों से उधार लेने की जरूरत पड़ रही हैं। लेकिन कई लोग उधार देने के नाम पर दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं और मनमाना ब्याज वसूलते हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया जयपुर में जहां 5000 रुपए की उधार ब्याज चढ़कर 37 हजार रूपये हो गई और सूदखोर मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें सुरेंद्र नाम के व्यक्ति की धमकियों से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी थी। इसके बाद मृतक देवेश की पत्नी प्रिया ने सुरेंद्र गोड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

केस की जांच कर रहे एएसआई रामेश्वर लाल ने बताया कि 30 वर्षीय देवेश कुमार दर्जी सरना डूंगर एरिया में करणीपथ बैनाड़ रोड पर रहता था। गत 18 मई को दोपहर 1 बजे उसने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पत्नी ने रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्र ब्याज पर रुपए देने का काम करता है। प्रिया के पति देवेश 15 हजार रुपए की नौकरी करते थे। रुपयों की जरुरत होने पर देवेश ने सुरेंद्र गोड़ा से 5 हजार रुपए उधार लिए थे। प्रिया का आरोप है कि उसके पति देवेश ने बताया था कि सुरेंद्र गोड़ा मोटा ब्याज लगाकर 37 हजार रुपए मांग रहा है। इसके लिए जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

देवेश की पत्नी प्रिया का आरोप है कि 18 मई को सुबह सुरेंद्र ने उसके पति को फोन कर बुलाया। फिर उनकी बाइक छीन कर रख ली। कहा कि जब पैसे आ जाए तब बाइक ले जाना। इसके बाद दोपहर 1 बजे देवेश घर आ गए। उसने कमरा बंद कर लिया। तब भी वे फोन पर कह रहे थे कि कुछ दिनों की मोहलत दे दो। मैं पैसे चुका दूंगा। इस बीच बाइक सवार दो युवक घर के नीचे खड़े नजर आए जो कि सुरेंद्र गोड़ा के कहने पर रुपए वसूलने आए थे। युवकों के जाने के बाद प्रिया ने पति देवेश से कमरे से बाहर आने को कहा तो जवाब नहीं मिला। तब पड़ौसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखने पर देवेश कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे के कड़े पर लटकते नजर आए। सुसाइड नोट में देवेश ने सुरेंद्र पर परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही बेटे के लिए कहा कि अगले जन्म में फिर मिलेंगे। अलविदा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल