न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्थर से सिर कुचल, कर डाली बेटे ने अपने ही पिता की हत्या, परिवार महाराष्ट्र से आया था मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने

राजस्थान के दौसा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक बेटे ने पत्थर से सिर कुचल अपने ही पिता की हत्या कर डाली। परिवार महाराष्ट्र के अमरावती से राजस्थान मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 7:35:32

पत्थर से सिर कुचल, कर डाली बेटे ने अपने ही पिता की हत्या, परिवार महाराष्ट्र से आया था मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने

राजस्थान के दौसा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक बेटे ने पत्थर से सिर कुचल अपने ही पिता की हत्या कर डाली। परिवार महाराष्ट्र के अमरावती से राजस्थान मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आया था। हत्या के बाद बेटा वहीं रूका रहा। साथ में मौजूद ड्राइवर युवक को गुस्से में देखकर वहां से भाग गया और जाकर गांववालों को पूरी घटना बताई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बता रही है कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि बेटे ने संपत्ति का विवाद भी बताया है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। बेटे ने दावा किया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके बाद भी वह ऐसे इलाज से परेशान हो गया था। उसने महाराष्ट्र में भी पिता को मारने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला। यहां दर्शन के दौरान मौका मिल गया तो हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरुड़ का विष्णु टाकर (62) अपने परिवार के साथ सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आया था। मंगलवार को परिवार के साथ तीन पहाड़ भैरव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। पहाड़ी की तलहटी में सुनसान जगह पर बेटे अभिषेक (22) ने अपने पिता का पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। युवक ने बताया कि मां-बाप उसे मानसिक रूप से बीमार समझते थे। इसके लिए अलग-अलग डॉक्टर के पास ले जाते। यहां तक कि कई मंदिर और दूसरे स्थानों पर ले जाकर तंत्र-मंत्र और टोटका भी कराया।

मंदिर दर्शन के दौरान ड्राइवर और युवक की मां हेमा भी साथ में थी। ड्राइवर विजय मावले ने बताया कि तीनों तीन पहाड़ भैरव मंदिर के लिए जा रहे थे। पहाड़ी की तलहटी में सुनसान जगह पर युवक अभिषेक ने अपने बाप विष्णु की सिर कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह देख मैं बचाने भी दौड़ा लेकिन युवक का गुस्सा देख डर गया और वहां से भाग गया। युवक की मां ने भी अपने पति को बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। गांव में आकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी गिर्राज का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी युवक से पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट