न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : ट्रेलर से हुई भिडंत में उड़े बोलेरो कार के परखच्चे, बाप-बेटे और पत्नी की मौत, बच्ची का इलाज जारी

बाड़मेर के बालोतरा में मेगा हाईवे पर टापरा-कालूड़ी गांव के बीच गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां बोलेरो कार की ट्रेलर से इत्नु भीषण भिडंत हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार बाप-बेटे और पत्नी की मौत हो गई जबकि घायल बच्ची का इलाज जारी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 6:50:43

बाड़मेर : ट्रेलर से हुई भिडंत में उड़े बोलेरो कार के परखच्चे, बाप-बेटे और पत्नी की मौत, बच्ची का इलाज जारी

बाड़मेर के बालोतरा में मेगा हाईवे पर टापरा-कालूड़ी गांव के बीच गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां बोलेरो कार की ट्रेलर से इत्नु भीषण भिडंत हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार बाप-बेटे और पत्नी की मौत हो गई जबकि घायल बच्ची का इलाज जारी हैं। हादसा गुरुवार सुबह 8:30 बजे हुआ। बोलेरो सवार परिवार जसोल मंदिर दर्शन करने जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बाप-बेटे के शव का पोस्टमार्टम बालोतरा हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में किया गया। वहीं पत्नी की मौत के बाद जोधपुर में ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार गुड़ामालानी आलपुरा निवासी परिवार गांव से जसोल मंदिर दर्शन करने के लिए बोलेरो गाड़ी से जा रहा था। हादसे में गाड़ी चला रहे मदन (32) पुत्र गजाराम, बेटे संजय (5) की मौत हो गई। वहीं पत्नी मणि ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर घायल बच्ची साक्षी का इलाज जारी है।

हादसा इतना जबर्दस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहुंचकर बोलेरो में फंसे परिवार को बाहर निकालने का प्रयास किया। गाड़ी का आगे का हिस्सा पिचक जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद मां-बेटी को बाहर निकाला जा सका। घायलों को एंबुलेंस से बालोतरा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। जहां पत्नी मणि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मदन दिल्ली में मोबाइल एसेसरीज का काम करता था। दो दिन पहले अपने गांव आलपुरा लौटा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल