न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फतेहपुर: जबरन धर्मांतरण का मामला, हिंदू युवक का कराया निकाह, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के मलवां में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिंदू युवक का धर्मांतरण कर उसे मुस्लिम युवती से निकाह कराने के लिए मजबूर किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 5:29:39

फतेहपुर: जबरन धर्मांतरण का मामला, हिंदू युवक का कराया निकाह, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के मलवां में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिंदू युवक का धर्मांतरण कर उसे मुस्लिम युवती से निकाह कराने के लिए मजबूर किया गया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें युवती का भाई, पिता, एक मौलवी और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पांच साल पुरानी दोस्ती बनी धर्मांतरण की वजह

हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर नौहाइया निवासी राम प्रसाद के अनुसार, उनका बेटा राममनोहर रैदास पिछले पांच वर्षों से हरिद्वार मंडी में फल बेचने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्ती निवासी तौफीक से हुई। धीरे-धीरे राममनोहर तौफीक के परिवार से घुलने-मिलने लगा।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव

राम प्रसाद का आरोप है कि तौफीक ने अपनी बहन शबनम से शादी कराने का झांसा देकर राममनोहर पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 27 फरवरी की शाम उन्हें जानकारी मिली कि तौफीक, उसके पिता हकीम शाह, रिश्तेदार इम्तियाज और मौलवी आजम खान ने उनके बेटे को घर में बंधक बना लिया है।

राममनोहर बना मुनव्वर, कराया गया निकाह

राम प्रसाद का कहना है कि जब वे अपने परिवार के लोगों के साथ मीरपुर कुरुस्ती पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बेटे का नाम बदलकर 'मुनव्वर' रखा जा चुका है और जबरन निकाह करा दिया गया है। मौलवी आजम खान ने इस निकाह को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार

मलवां थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राम प्रसाद की तहरीर के आधार पर तौफीक, उसके पिता हाकिम शाह, मौलवी आजम खान और इम्तियाज के खिलाफ जबरन धर्मांतरण और निकाह कराने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तौफीक (28), इम्तियाज (38) और मौलवी आजम खान (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

परिवार ने रखी शर्त

राम प्रसाद ने कहा कि यदि युवती और उनका बेटा दोबारा सनातन धर्म अपना लें, तो वे दोनों को स्वीकार कर लेंगे। उधर, युवती के भाई तौफीक ने पुलिस को राममनोहर और शबनम के शादी से संबंधित नोटरी शपथपत्र भी सौंपा है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम