न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना, 5.80 लाख के साथ दो शातिर गिरफ्तार

जयपुर में नकली नोट बनाने का कारखाना चल रहा था जिसका खुलासा आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने किया और 5.80 लाख के नकली नोट व उपकरण के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 6:21:04

जयपुर में चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना, 5.80 लाख के साथ दो शातिर गिरफ्तार

बाजार में नकली नोट का प्रचलन बहुत बढ़ गया हैं जिससे आमजन की चिंता बढ़ गई हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर में तो नकली नोट बनाने का कारखाना चल रहा था जिसका खुलासा आज स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने किया और 5.80 लाख के नकली नोट व उपकरण के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया हैं। यह कारखाना जयपुर में गोनेर रोड पर एक अपार्टमेंट के महंगे विला में चल रहा था। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

डीआईजी शरत कविराज ने बताया कि विला में तलाशी के दौरान एसओजी की टीम को 5 लाख 80 हजार 900 रुपए के भारतीय नकली नोट मिले। इनमें आधे छपे हुए थे। इसके अलावा कलर प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, लेमिनेशन मशीन, भारतीय मात्रा में नोट छापने के कागज शीट व अन्य सामान जब्त कर लिया। इनमें 500 के 1147 नोट व 200 के 37 नोट कुल 5,80,900 रुपए थे। जब्त जाली मुद्रा हूबहू असली नोट की तरह ही दिखती है, जिसमें वॉटर मार्क आरबीआई थ्रेड व संख्या का अंकन भी है।

एडीजी राठौड़ के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना पर यह कारवाई की गई। ATS व SOG के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ब्रजेश मौर्या (28) निवासी वीरपुर, थाना माधवगंज जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश और प्रथम शर्मा (19) पुत्र अनिल शर्मा निवासी मोहन नगर, पुरानी बस्ती, नाहरगढ़ रोड,जयपुर है। खबर मिलने के बाद बीती देर रात एसओजी के डीआईजी शरत कविराज के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर बने विला में दबिश दी। वहां ब्रजेश मौर्या व प्रथम शर्मा भारतीय मुद्रा के नकली नोट छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल