न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : स्कूल बस में हरियाणा से गुजरात लाई जा रही थी 20 लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने कारवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं जो स्कूल बस में हरियाणा से गुजरात शराब लेकर आ रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 7:58:19

धौलपुर : स्कूल बस में हरियाणा से गुजरात लाई जा रही थी 20 लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में लगातार शराब तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं जिसमें शराब हरियाणा से गुजरात लाई जा रही हैं। ऐसे ही एक मामले में आबकारी विभाग ने कारवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया हैं जो स्कूल बस में हरियाणा से गुजरात शराब लेकर आ रहे थे। उनके पास से 20 लाख की शराब बरामद की गई हैं। बस चालक ने पूछताछ में बताया की वह हरियाणा के सोनीपत से शराब लेकर आ रहा था और गुजरात बड़ोदरा लेकर जा रहा था। दोनों गिरफ्तार आरोपी किशन लाल, और खेमराज उदयपुर के थाना करदा के निवासी हैं।

धौलपुर के आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक गुजरात नंबर की स्कूल की बस धौलपुर होते हुए गुजरात जा रही है। जिसके अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई है। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने हाइवे पर नाकाबंदी शुरू कर दी। तभी आबकारी विभाग की टीम को आगरा की तरफ से एक बस आती हुई दिखी। आबकारी विभाग ने जैसे ही बस को रोका तभी बस का ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया लेकिन आबकारी विभाग ने बस का पीछा कर उसे मध्यप्रदेश की सीमा से पहले ही पकड़ लिया जिस पर आबकारी विभाग ने जब बस की तलाशी ली तो बस के अंदर सिर्फ दो व्यक्ति बैठे हुए थे।बाकी पूरी बस खाली थी।

आबकारी विभाग ने बस की तलाशी ली तो बस में कुछ नहीं मिला तभी बस के फर्श की प्लेट को हटाया गया तो उसके अंदर भारी मात्रा में हरियाणा की शराब भरी हुई थी। आबकारी विभाग ने बस और शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शराब से भरी बस को जब थाने लाकर शराब की गिनती की गई तो उसमें शराब की बोतलों की 122 पेटी, 13 पेटी हाफ शराब की बोतल और 3 पेटी बियर रखी हुई थी। बस में रखी शराब अलग अलग ब्रांड की थी। जिसकी कीमत 15 से 20 लाख बताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल