न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : कांस्टेबल भर्ती के लिए 12 जिलों में नहीं बनाए गए परीक्षा केंद्र, 8.39 लाख युवाओं को होगी परेशानी

हरियाणा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त में पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी और अब फिर से नवंवर के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 11:17:25

हरियाणा : कांस्टेबल भर्ती के लिए 12 जिलों में नहीं बनाए गए परीक्षा केंद्र, 8.39 लाख युवाओं को होगी परेशानी

हरियाणा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त में पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी और अब फिर से नवंवर के पहले सप्ताह में आयोजित कराई जा रही हैं। इस परीक्षा में 8.39 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं जिनकी परेशानी बढ़ने वाली हैं क्योंकि विभाग ने सिर्फ 10 जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12 जिलों में कोई सेंटर नहीं बनाया। इसकी वजह से लाखों युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और परीक्षा देने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को 350 किमी तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। जबकि, सरकार ने वादा किया था कि परीक्षा केंद्र युवाओं के घर से 50 किमी से दूर नहीं होगा।

पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सोनीपत, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, कैथल, जींद व चरखी दादरी में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। इसपर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भोपाल सिंह ने कहा कि हमें सभी चीजें देखनी होती हैं। जो बच्चे बाहर जाएंगे, उनके लिए मुख्य सचिव को बसों का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने से रोडवेज डिपो पर अग्रिम बुकिंग की जा रही है।

नकल, पेपर लीक को रोकने लिए सिस्टम दुरुस्त करने के बजाय अब आधे हरियाणा में सेंटर ही नहीं बनाए गए हैं। प्रदेश में 5500 पदों के लिए 8.39 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। दो पारियों में तीन दिन 31 अक्टूबर, 1 व 2 नवंबर को लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्र दूर होने से अभ्यर्थियों को रात को ठहरने, खाने-पीने का भी इंतजाम करना पड़ेगा। क्योंकि परीक्षा की पहली पारी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। 8:30 से 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में रेवाड़ी जैसे जिले से अम्बाला, करनाल, यमुनानगर तक पहुंचने में काफी वक्त लगेगा। नूंह के युवाओं के सेंटर पिंजौर तक दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?