न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर : शुरू होने के साथ ही विवादों में घिर गई अलादीन खां स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी, तालिबान नाम की टीम को किया बाहर

अलादीन खां स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत की गई हैं जो कि शुरू होते ही विवादों में घिर गई हैं क्योंकि इसमें एक टीम का नाम तालिबान क्लब था जिसे अब बाहर कर दिया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 9:54:35

जैसलमेर : शुरू होने के साथ ही विवादों में घिर गई अलादीन खां स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी, तालिबान नाम की टीम को किया बाहर

जैसलमेर में अलादीन खां स्मृति क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत की गई हैं जो कि शुरू होते ही विवादों में घिर गई हैं क्योंकि इसमें एक टीम का नाम तालिबान क्लब था जिसे अब बाहर कर दिया गया हैं। आयोजक भले ही माफी मांगकर सफाई दे रहे हों, लेकिन टीम का मैच कराने और स्कोर अपने पेज पर शो करने के नाम पर वे चुप्पी साधे हुए हैं। आयोजकों ने इस तालिबान क्लब का एक मैच तक करा दिया और वह टीम जीत भी गई। अपने पेज पर उन्होंने स्कोर भी शो कर दिया। इसके बाद हंगामा होना तय था। सोशल मीडिया पर अचानक आयोजक ट्रोल होने लगे। किरकिरी होती देख आयोजक हरकत में आए। उन्हें टीम को ही बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। साथ ही माफी भी मांगी।

जैसलमेर के जेसूराना गांव में हर साल यह ट्राफी आयोजित की जाती है। इसमें आसपास के गांवों की टीम हिस्सा लेती हैं। समाजसेवी अलादीन खान स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का 22 अगस्त से आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 टीम खेल रही हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमीन खान ने रविवार को उद्घाटन किया था। तालिबान क्लब की क्रिकेट टीम में मठारखान (कप्तान), अबाल बाजीगर खान, अलाद्दीन खान, अमीन खान, गुमानाराम, हाजी, जाको, जमाल खान, कमाल जंज, खामिश खान, माधे खान, महेश व मेराब खान थे। हर साल होने वाली प्रतियोगिता की इस बार शुरुआत होते ही तालिबान टीम की एंट्री से विवाद हो गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक इस्माइल खान ने बताया कि हमको टीम की जानकारी नहीं थी। आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए थे, इसलिए हम इस ओर ध्यान नहीं दे पाए। जब यह मामला सोशल मीडिया व अन्य तरीकों से हमारे सामने आया तो हमने टीम को बाहर कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर खेद है और हम सबसे माफी चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल