न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उरी में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकवादी मरे, पहचान में जुटे सुरक्षा बल

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के गोहलान इलाके में भारतीय सेना और संयुक्त सुरक्षा बलों ने शनिवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उरी के पास दो आतंकवादी मार गिराने में भी कामयाबी पाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 5:34:23

उरी में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकवादी मरे, पहचान में जुटे सुरक्षा बल

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के गोहलान इलाके में भारतीय सेना और संयुक्त सुरक्षा बलों ने शनिवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उरी के पास दो आतंकवादी मार गिराने में भी कामयाबी पाई है। ये दोनों घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

फिलहाल मारे गए आतंकियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। सुरक्षाबल इनकी पहचान में जुटे हुए हैं।

इससे पहले बीते बुधवार 21 जून को बालामूला में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये दोनों तश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे।

इस एनकाउंटर से तीन दिन पहले यानी 19 जून को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी उत्तरी कश्मीर में फिर से आतंकवाद को सक्रिय करने की साजिश रच रहा है। इस क्षेत्र में 2005 से 2015 तक आतंक फैला था। हालांकि 2019 में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक मुहिम के तहत बारामुला जिले को आतंकी मुक्त घोषित किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तानी मूल के विदेशी आतंकियों की संख्या अभी स्थानीय आतंकियों से ज्यादा है, लेकिन इनका सफाया किया जा रहा है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर अर्धसैनिक बलों की 24 अतिरिक्त कंपनियां होंगी तैनात

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। जम्मू जिले को इस बार अर्धसैनिक बलों की 24 अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में पांच से छह अधिक हैं। पहली बार अमरनाथ यात्रा के रूट, यात्रियों के रुकने के स्थलों, लंगरों और अन्य जगहों पर तैनाती के अलावा अर्धसैनिक बल उन जगहों पर भी तैनात किए जा रहे हैं, जहां पर किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है।

encounter,security forces,terrorists in uri

कहां-कहां तैनाती

जम्मू में अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां पहुंच चुकी हैं, जिन्हें पुरानी मंडी, राम मंदिर, पीरखो मंदिर, भगवती नगर आधार शिविर में तैनात किया गया है। इसके अलावा पुरमंडल मोड़ से लेकर झज्जर कोटली तक पूरे हाईवे पर जवान भेजे गए हैं। इसमें कुंजवानी, गंग्याल, सिद्दड़ा, नगरोटा का इलाका शामिल है। अगले कुछ दिन में अन्य कंपनियां भी पहुंच जाएंगी। इन अतिरिक्त कंपनियों के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी लगाए जाएंगे। इन जगहों के अलावा पुलिस ने आरएस पुरा, सुचेतगढ़, अखनूर, परगवाल, ज्यौड़ियां, खौड़, अरनिया, अब्दुल्लियां, मीरां साहिब क्षेत्र में कुछ ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जिन्हें आतंकी निशाना बना सकते हैं। इन जगहों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इनमें आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ की कंपनियां शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत