Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से जले बिजली के उपकरण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से बिजली के उपकरण जल गए और करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत भी हो गई। कई घरों में बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 11:48:44

जोधपुर : हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से जले बिजली के उपकरण, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र के कुई इंदा गांव में बुधवार देर रात तब कोलाहल मच गया जब घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से बिजली के उपकरण जल गए और करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत भी हो गई। कई घरों में बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। पुलिस ने जितेन्द्र सिंह के शव को बालेसर अस्पताल पहुंचाया। आज सुबह डिस्कॉम व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। हादसे की सूचना मिलने के साथ क्षेत्र के ग्रामीण बालेसर अस्पताल में एकत्र होना शुरू हो गए है। सभी लोग डिस्कॉम की इस लापरवाही को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे है। फिलहाल इसे लेकर गतिरोध बना हुआ है। अधिकारी समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।
बालेसर क्षेत्र में कल देर रात करीब एक बजे के आसपास तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही थी। बारिश के बीच कुई इंदा गांव के कुछ घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होना शुरू हो गया। कई घरों में उपकरण व वायरिंग जलने लग गई। कुई इंदा निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र सिंह यकायक नींद से उठा और उसके हाथ से एक उपकरण छू गया। इससे वो करंट की चपेट में आ गया। बचाव के लिए वह काफी चिल्लाया। थोड़ी देर में उसका वहीं पर दम टूट गया। वहीं, कई घरों में करंट प्रवाहित होने से गांव में हाहाकार मच गया। कई लोगों को करंट के झटके भी लगे। बाद में किसी ने फोन कर पीछे से बिजली बंद कराई। तब तक करीब 15 घरों के अधिकांश बिजली के उपकरण व वायरिंग पूरी तरह से जल चुकी थी। करंट लगने से मरे व्यक्ति के परिजनों सहित जले हुए उपकरणों के मुआवजे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग बालेसर के अस्पताल में एकत्र हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘घर की लक्ष्मी हैं सोनिया गांधी’, विजय सिन्हा ने तारीफ के साथ राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
‘घर की लक्ष्मी हैं सोनिया गांधी’, विजय सिन्हा ने तारीफ के साथ राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका