न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

25 अप्रैल को होगा नए मेयर का चुनाव, 21 तक कर सकते हैं नामांकन दाखिल, दोनों पदों पर भाजपा

दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। भाजपा को पूर्ण बहुमत होने के कारण दोनों पदों पर उसकी जीत तय मानी जा रही है। एमसीडी सदन की बैठक में यह चुनाव कराया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 7:49:28

25 अप्रैल को होगा नए मेयर का चुनाव, 21 तक कर सकते हैं नामांकन दाखिल, दोनों पदों पर भाजपा

नई दिल्ली। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. इसके लिए 21 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। एमसीडी सचिव कार्यालय ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि 25 अप्रैल को होने वाली एमसीडी सदन की बैठक में अपराह्न 2 बजे मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।

सब कुछ सामान्य रहा तो दिल्ली को इसी माह के आखिर में मेयर और डिप्टी मेयर मिल सकता है। मेयर का चुनाव शुरू होते ही एमसीडी में पूरी संभावना है कि सत्ता परिवर्तन की भी शुरुआत हो जाएगी। मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव में वोटों के समीकरण को देखा जाए तो दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा करीब-करीब तय है।

विधायकों के नामों की हुई थी घोषणा


मेयर के चुनाव में निगम पार्षदों के अलावा दिल्ली के विधायक और सांसद भी वोट डालते हैं। पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मेयर चुनाव में भाग लेने वाले विधायकों के नाम की घोषणा की थी। इनमें कुल 14 विधायक के नाम शामिल थे। इसमें से 11 भाजपा के व तीन विधायक आम आदमी पार्टी के चुने गए थे, जो निगम के सदस्य के तौर पर वह मेयर चुनाव में भी वोट डालने सकते हैं।

भाजपा के पास पूर्ण बहुमत

मेयर का चुनाव जीतने के लिए इस समय भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। निगम पार्षदों, सांसदों और विधायकों के वोटो को मिलाकर देखा जाए तो इस समय भाजपा के 135 और आम आदमी पार्टी के कुल 119 वोट होते हैं। कांग्रेस के भी आठ निगम पार्षद हैं। मेयर चुनाव में हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी वोटिंग में हिस्सा ना ले, लेकिन राजनीतिक कारणों से वह आम आदमी पार्टी का समर्थन भी कर देती है, तब भी भाजपा का पलड़ा ही भारी रहने वाला है। इसलिए इस वर्ष मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के सामने किसी तरह की कोई अड़चन दिखाई नहीं दे रही है। एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं।

21 अप्रैल को ऐलान

एमसीडी में इस बार पलड़ा भारी होने के बाद भी कौन होगा दिल्ली का मेयर? इस पर अभी पार्टी के नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। नगर निगम में वरीयता के साथ-साथ अनुभव को भी देखा जाए तो भाजपा के पार्षद राजा इकबाल सिंह, संदीप कपूर, प्रवेश वाही, योगेश अरोड़ा समेत अन्य नाम हैं, जो मेयर पद के दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेता ही करेंगे और पिछले अनुभवों को देखते हुए नामांकन के अंतिम दिन यानी 21 अप्रैल को ही पार्टी नाम का ऐलान करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका