न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। कतर हमले के बाद अबू धाबी भी ईरान के निशाने पर आया। मिसाइल के मलबे के कारण हबशान गैस फैसिलिटी बंद हुई, जबकि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ ईरान की जवाबी कार्रवाई भी जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 19 Mar 2026 7:49:13

मध्य पूर्व तनाव बढ़ा: कतर के बाद अबू धाबी भी ईरान के हमले के दायरे में, मिसाइल मलबे से गैस फैसिलिटी बंद

अबू धाबी: मध्य पूर्व का हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष दिन-ब-दिन गहरा और खतरनाक होता जा रहा है। कतर में हाल ही में हुए हमले के ठीक एक दिन बाद ईरान ने अबू धाबी को अपना लक्ष्य बनाया। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के अनुसार, हबशान गैस फैसिलिटी को पूरी तरह बंद कर दिया गया है क्योंकि हाल ही में इंटरसेप्ट की गई मिसाइल के टुकड़े फैले हुए पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बाब ऑयल फील्ड और संबंधित गैस फैसिलिटी पर तुरंत सुरक्षा और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मीडिया ऑफिस ने स्पष्ट किया, “गैस फैसिलिटी का संचालन रोक दिया गया है और किसी को चोट नहीं आई है।”

ईरान की जवाबी कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर, अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद ईरान और उसके सहयोगी लगातार जवाबी हमले कर रहे हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सशस्त्र बल और क्षेत्रीय प्रतिरोधी समूह अमेरिका और इज़राइल को निशाना बना रहे हैं। 18 मार्च बुधवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर और ईरानी सेना ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत कई हमले अंजाम दिए। प्रेस टीवी ने बताया कि ऑपरेशन की शुरुआत के बाद अब तक कुल 63 वेव्स में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए, जिनमें इज़राइल के कब्जे वाले क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों और पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

कतर में हुआ बड़ा नुकसान

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस फील्ड पर भीषण हमला हुआ। कतर की रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में ईरानी हमले की वजह से आग फैल गई। कतर के इंटीरियर मिनिस्ट्री ने जानकारी दी कि सिविल डिफेंस की टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं। कतर एनर्जी कंपनी ने पुष्टि की, “रास लाफान पर मिसाइलें गिरी हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ है। आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ।” वहीं, सऊदी अरब के ऊपर भी हवाई हमला हुआ, जिसे समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत