न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरकाशी टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने की जद्देाजहद, सभी सुरक्षित, पाइप लाइन के जरिये पहुँचाया जा रहा पानी और ऑक्सीजन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 40 मजदूर फंसे हुए है, बताया जा रहा है कि उनसे सम्पर्क हो गया है। उत्तर काशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि ये सभी लोग सुरक्षित हैं और उन तक पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 3:22:42

उत्तरकाशी टनल में फंसे 40 मजदूरों को बचाने की जद्देाजहद, सभी सुरक्षित, पाइप लाइन के जरिये पहुँचाया जा रहा पानी और ऑक्सीजन

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे 40 मजदूर फंसे हुए है, बताया जा रहा है कि उनसे सम्पर्क हो गया है। उत्तर काशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि ये सभी लोग सुरक्षित हैं और उन तक पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन और पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली है। सीएम धामी भी घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

उत्तर काशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि हमने टनल में फंसे लोगों से कल संपर्क स्थापित कर लिया था। हमने 15 मीटर टनल खोद दी है और करीब 35 मीटर बाकी है। सभी सेफ हैं और उन तक ऑक्सीजन व पानी पहुंचाया जा रहा है। हम साइड वे तैयार करके टनल के भीतर जा रहे हैं।

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेट करमवीर सिंह भंडारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब तक दस से पंद्रह मीटर की खुदाई हो चुकी है। अंदर जितने भी लोग हैं वो सभी सुरक्षित हैं। उनके लिए खाने के चिप्स और पानी की व्यवस्था कर दी गई थी। हमें उम्मीद है कि आज हम उन्हें बाहर निकालने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे प्रांतीय रक्षा दल के जवान रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑपरेशन बहुत स्पीड से चल रहा है। लोग लगे हुए हैं, कंपनी काम कर रही है। प्रशासन भी हमारे साथ खड़ा है। अभी हम अंदर गए थे, वहां सेफ्टी वालों का मजदूरों से संपर्क हुआ है।

उन्होने बताया, “पता चला है कि टनल में फंसे मजदूरों ने उनसे कहा है कि खाद्य सामग्री न भेंजे, हवा भेजें… यहां पर इतनी ज्यादा गर्मी हो गई है कि हम लोगों को बहुत ज्यादा गर्म हो गया है। उसके बाद उन्होंने यह भी कहा है कि हमारी साइड से टूट रहा है। वर्तमान में हम 205 मीटर पर हैं, वो लोग 270 मीटर पर हैं। 50, 60 मीटर खोदने के लिए बाकी हैं।”

धामी बोले- भगवान हमारी मदद करें, अपना आशीर्वाद दें

सोमवार सुबह हालातों का जायजा लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से घटना हुई है, तब से लगातार हम लोग इस घटना की जानकारी और जो भी बचाव का काम हो सकता है, उसके लिए सभी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने हताया कि जैसे- जैसे मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, वैसे ही मलबा ऊपर से नीचे आ रहा है। फिर भी लोगों को विश्वास है कि जल्दी से जल्दी सभी लोग बाहर निकलेंगे।

सीएम ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कल इस घटनाक्रम की जानकारी ली है और हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। सभी एजेंसियां, एक्सपर्ट्स लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी प्रार्थना है कि सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जाए। भगवान हमारी मदद करें, अपना आशीर्वाद दें।

जानें कब पूरा होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

असिस्टेंड कमांडेट ने बताया कि अब तक टनल की शुरुआत से दो सौ मीटर अंदर तक सारा प्लास्टर वगैरह का काम हो रखा है, लेकिन आगे प्लास्टर नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से वो अचानक नीचे बैठ रहा है। वहां पर जो मशीन लगी हुई है उसकी वजह से मलबा भी ऊपर से नीचे आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आज एनडीआरएफ बचाव कार्य पूरा हो जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती