Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयकर विभाग के बाद अब राजस्थान गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मिड डे मिल में घोटाले को लेकर की गई कार्रवाई

बच्चों के निवालों में घोटाला करने वालों पर ईडी ने राजस्थान में अपना शिकंजा कर दिया है। ईडी ने इस मामले को लेकर आज राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के दस ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 3:45:39

आयकर विभाग के बाद अब राजस्थान गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मिड डे मिल में घोटाले को लेकर की गई कार्रवाई

जयपुर। बच्चों के निवालों में घोटाला करने वालों पर ईडी ने राजस्थान में अपना शिकंजा कर दिया है। ईडी ने इस मामले को लेकर आज राजस्थान सरकार के गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव के दस ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई मिड डे मिल में घोटाले को लेकर की है। इसको लेकर ईडी ने सूबे के गृह राज्यमंत्री यादव के जयपुर, कोटपूतली, बहरोड़ और विराटनगर सहित 10 ठिकानों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। ईडी की कार्रवाई से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार मंत्री के रिश्तेदारों के यहां भी दिल्ली से आई टीमों पहुंची हैं। ईडी से जुड़ अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई मुख्य रुप से बहरोड़-कोटपूतली में की जा रही है।

बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी सालभर पहले 7 सितम्बर 2022 को मंत्री राजेन्द्र यादव के 53 ठिकानों पर रेड डाली थी। राजेन्द्र यादव के एजुकेशन संबंधी कई बिजनेस हैं। सालभर पहले IT ने जहां रेड डाली थी। वहीं, ED की टीमों ने छापेमारी की है।

दरअसल, राजस्थान सरकार में गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव की कोटपूतली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। कथित तौर पर उसमें पैसे को लेकर धांधली होने की सूचना पर कार्रवाई की गई है।
कंपनी में डायरेक्टर हैं मंत्री

कोटपूतली में राजस्थान फ्लेक्सिबल पैकेजिंग फैक्ट्री के नाम से कंपनी है। इसमें पैकेजिंग के लिए कट्टे बनाए जाते हैं। 7 सितंबर 2022 को इनकम टैक्स की रेड के वक्त मिड-डे मील सप्लाई गड़बड़ी से जुड़ा मामले में यह फैक्ट्री रडार पर थी। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। कंपनी के प्रबंधक मधुर यादव हैं जो कि राजेंद्र यादव का बड़ा बेटा है।

राजेंद्र यादव कोटपूतली से दूसरी बार विधायक हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। वह जयपुर ग्रामीण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। यादव का पैकेजिंग इंडस्ट्री में बड़ा काम है। उनका गुडगांव, दिल्ली और उत्तराखंड में हाईटेक पैकेजिंग प्लांट हैं। उनका यह कारोबार राजेंद्र यादव के पिता के जमाने से है।
सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार के मंत्री के ठिकानों पर छापामारी से सियासी गलियारों में हड़कंप मचा है। राजस्थान में पिछले बरसों में जब-जब ईडी की कार्रवाई हुई है तब-तब सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार पर ईडी के बेजा दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सीएम गहलोत कई मंचों से केन्द्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगा चुके हैं। बहरहाल ईडी मिड डे मिल घोटालों से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल कर कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों के अनुसार छापामारी के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह ही राजस्थान पहुंची थी। उसके बाद गृह राज्यमंत्री यादव के कोटपूतली समेत अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामारी कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में सालभर पहले आयकर विभाग की टीम ने राजस्थान में कई जगह छापामारी की थी। उस समय गृह राज्यमंत्री के ठिकानों पर भी छापे मारे गए थे। उसके बाद अब ईडी ने इस मामले पर आज अपना शिकंजा कस दिया है।

सालभर आयकर विभाग ने की थी छापामारी

ईडी सूत्रों के मुताबिक मिड डे मिल में बच्चों के लिए पोषाहार निर्धारित दरों से काफी ऊंची दरों पर खरीदा गया था। इसमें गृह राज्यमंत्री यादव के कंपनियां शामिल बताई जा रही हैं। घोटाले के तार गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव से जुड़े होने के कारण यह मामला काफी चर्चा में आ गया था। फिर इसको लेकर उस समय भी सियासत काफी गरमाई थी। उसके बाद अब एक बार फिर से राजस्थान में सियासत गरमाने के आसार बन गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका