न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कृषि विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं के चलते राज्यपाल ने कुलपति के खिलाफ जाँच के लिए गठित की हाईपावर कमेटी

जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति को जांच के बाद निलंबित करने के बाद राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. अरुण कुमार के खिलाफ कई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए संभागीय आयुक्त जोधपुर की अध्यक्षता में हाईपावर जांच कमेटी गठित की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 2:34:32

कृषि विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं के चलते राज्यपाल ने कुलपति के खिलाफ जाँच के लिए गठित की हाईपावर कमेटी

जोधपुर। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े लगातार सख्ती दिखा रहे हैं। जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति को जांच के बाद निलंबित करने के बाद राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. अरुण कुमार के खिलाफ कई वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए संभागीय आयुक्त जोधपुर की अध्यक्षता में हाईपावर जांच कमेटी गठित की है।

कमेटी को 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कुलपति के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय किया जाएगा। इससे पहले जेएनवीयू के निवर्तमान कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव के खिलाफ जांच कमेटी बनाकर निलंबित किया गया था।

गौरतलब है कि कृषि विवि के वर्तमान कार्यवाहक कुलपति प्रो. अरुण कुमार और पूर्व कुलपति स्व.प्रो. बीएल चौधरी के खिलाफ लगातार वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें राजभवन पहुंच रही थीं। इन मामलों में कई दस्तावेजों के साथ शिकायतों का प्रारंभिक सत्यापन करवाया गया, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं को गंभीर माना गया। इसके अलावा पूर्व कुलपति स्व. चौधरी के कार्यकाल में भी विवि में कार्मिकों की भर्तियों में भी गंभीर अनियमितताएँ बरती गई थीं।

5 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिन में रिपोर्ट

राज्यपाल ने जांच कमेटी में संभागीय आयुक्त के अलावा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा, एमबीएम विवि के कुलसचिव डॉ. दलबीर सिंह ढ्ढडा, निधि अंकेक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक दशरथ कुमार सोलंकी को शामिल किया है। कमेटी द्वारा कुलपति से शिकायतों पर उनका पक्ष जाना जाएगा। इसके अलावा अन्य अधिकारियों और दस्तावेजों की जांच होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी