न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को US के टॉप इंस्टीट्यूट ने बताया सबसे खतरनाक, पूरी दुनिया को सचेत रहने की दी सलाह

अमेरिकी संस्थान रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने दुनिया को डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) को लेकर सचेत किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 1:24:30

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को US के टॉप इंस्टीट्यूट ने बताया सबसे खतरनाक, पूरी दुनिया को सचेत रहने की दी सलाह

अमेरिकी संस्थान रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की ने दुनिया को डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) को लेकर सचेत किया है। उन्होंने कहा कि डेल्टा वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। बुधवार को CDC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में पाए जा रहे 50% से अधिक मामले डेल्टा वैरिएंट के सामने आ रहे है। CDC के निदेशक वालेंस्की ने कहा कि अमेरिका की 47.6% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड है, लेकिन डेल्टा वैरिएंट देश के उन हिस्सों में बढ़ रहा है जहां वैक्सीनेशन की दर कम है। अमेरिका के कुछ इलाकों में लोग अब भी वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं, जिसके चलते अमेरिकी सरकार चिंता में है। वैक्सीन न लगवाने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। बता दे, डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में भारत में दर्ज किया गया था। इसे B.1.617.2 के नाम से भी जाना जाता है।

मिडवेस्ट और ऊपरी पर्वतीय राज्यों के कुछ हिस्सों में कोविड के 80% मामलों में डेल्टा वैरिएंट पाया गया है। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन (Vaccination) के जरिए डेल्टा वेरिएंट को तेजी से मात दी जा सकती है। इससे पहले WHO के स्वास्थ्य आपात स्थिति कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ माइक रयान ने 21 जून को कहा था, डेल्टा की स्पीड और अधिक संक्रामक होने की वजह से यह पिछले वैरिएंट्स की तुलना में बहुत ज्यादा खतरनाक है।

सीडीसी ने बताया कि आयोवा, कन्सास, मिसौरी में डेल्टा वैरिएंट 80.7% फैला हुआ है। वहीं, नेब्रास्का, कोलोराडो, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, उटाह, व्योमिंग में 74.3% संक्रमण फैला है।

डेल्टा वैरिएंट के चलते ही अमेरिका में मरीजों का हॉस्पिटलाइजेशन तेजी से बढ़ रहा है। CDC के अनुसार डेल्टा उन लोगों पर तेजी से असर कर रहा है कि जिनका वैक्सीनेशन अभी तक नहीं हुआ है। 5 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में हर दिन 2,000 से कम नए रोगियों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था लेकिन अब ऐसे मामलों में 6.8% की वृद्धि दर्ज की गई है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के आंकड़ों के अनुसार, नवाडा, आयोवा, अर्कांसास, अलास्का और मिसिसिपी सहित कई राज्यों में कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का मिजरी फिलहाल कोविड के मामलों का हॉटस्पॉट है।

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य के दक्षिणी हिस्से में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते अस्पताल, मरीजों को अलग-अलग ट्रांसफर कर रहे हैं। वालेंस्की ने कहा,'पिछले कुछ महीनों में कई राज्यों के शुरुआती आंकड़ों से पता चला है कि अमेरिका में COVID-19 से 99.5% मौतें बिना टीकाकरण वाले लोगों में हुईं। उन मौतों को सिंगल डोज से रोका जा सकता था।'

आपको बता दे, फाइजर और बायोएनटेक ने गुरुवार को घोषणा की कि वे डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन की बूस्टर डोज बनाने में लगे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान