न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ डील के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, PM मोदी को बताया - स्मार्ट आदमी और अच्छा दोस्त

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुत स्मार्ट आदमी और बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया। ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध मजबूत हैं और टैरिफ नीति अच्छे परिणाम देगी।

Posts by : Shikha | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 8:49:42

टैरिफ डील के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, PM मोदी को बताया - स्मार्ट आदमी और अच्छा दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'बहुत स्मार्ट आदमी' और 'बहुत अच्छा दोस्त' बताया। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी और उनके बीच बेहतरीन संबंध हैं और भारत-अमेरिका के रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं। न्यू जर्सी में अमेरिकी अटॉर्नी एलिना हब्बा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने पीएम मोदी को एक महान नेता बताया। उन्होंने कहा, "भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। वे बहुत स्मार्ट हैं। प्रधानमंत्री मोदी बहुत स्मार्ट आदमी हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।"

भारत-अमेरिका संबंधों पर दिया बयान

ट्रंप ने आगे कहा, 'हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। मुझे लगता है कि भारत और अमेरिका के बीच सब कुछ ठीक रहेगा। मैं कहना चाहता हूं कि भारत के पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री है।' ट्रंप ने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार और कूटनीतिक संबंध और बेहतर होंगे।

आयातित वाहनों पर लगाया टैरिफ


गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक अहम नीति घोषणा में, ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले सभी आयातित वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने इसे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम बताया। यह टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा और अमेरिका में बिकने वाले लगभग आधे वाहनों पर प्रभाव डालेगा, जिनमें विदेशों में बने अमेरिकी ब्रांड भी शामिल हैं।

भारत पर पहले भी साधा था निशाना

ट्रंप ने पहले भारत पर अत्यधिक टैरिफ लगाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है और यह व्यापार करने के लिए एक कठिन जगह है। फरवरी में, उन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिका जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर "पारस्परिक टैरिफ" लगाएगा।

'पारस्परिक टैरिफ' की नीति लागू करने की घोषणा

ट्रंप ने कहा, 'हम जल्द ही पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे—वे हमसे शुल्क लेते हैं, हम भी उनसे शुल्क लेंगे। हम निष्पक्ष व्यापार चाहते हैं और यही कारण है कि हम पारस्परिक टैरिफ की नीति अपना रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका