न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : गेहूं की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा की तस्करी, पुलिस ने ट्रक से जब्त किया 157 किलो माल

गेहूं की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी जिसकी भनक पुलिस को लगी तो बुधवार को कारवाई करते हुए ट्रक से 157 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 7:27:07

चित्तौड़गढ़ : गेहूं की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा की तस्करी, पुलिस ने ट्रक से जब्त किया 157 किलो माल

चित्तौड़गढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां गेहूं की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी जिसकी भनक पुलिस को लगी तो बुधवार को कारवाई करते हुए ट्रक से 157 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया। यह कार्रवाई जिला विशेष टीम व थाना कोतवाली ने संयुक्त रूप से की। चालक ने अपना नाम खींवसर, जिला नागौर निवासी रामचंद्र पुत्र विरमाराम जाट होना बताया। वहीं, खलासी नाबालिक है। पुलिस ने ट्रक और डोडाचूरा जब्त कर लिया और आरोपी ड्राईवर रामचंद्र को गिरफ्तार किया। साथ ही खलासी को डिटेन किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि डोडाचूरा बस्सी निवासी कैलाश गुर्जर से खरीदा था। एनडीपीएस एक्ट में के तहत मामला दर्ज कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इसलिए जिले में लगातार इससे संबंधित कार्रवाई की जा रही है। जिला विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्सी की तरफ से आने वाले एक ट्रक में डोडा चूरा भरा हुआ है, जिसके बाद जिला विशेष टीम और थाना कोतवाली पुलिस की एक टीम बनाई गई।

टीम ने चितौड़ी खेड़ा हाईवे पर नाकाबंदी की। इसी दौरान बस्सी की तरफ से एक तरफ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक घबरा गया और भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस जाब्ते ने ट्रक को रुकवाया। चालक, खलासी का नाम पूछा गया। पुलिस ने ट्रक की तिरपाल खोल कर तलाशी ली, उसमें गेहूं, ज्वार और जूट के कट्टे भरे हुए थे। कट्टों को हटाया तो उसके नीचे 8 काले रंग के कट्टे मिले, जिनको खोलकर देखा तो डोडाचूरा भरा हुआ था। ट्रक चालक से लाइसेंस मांगी लेकिन उसने नहीं होना बताया। तौल करने पर 157 किलो डोडाचूरा होना पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत

धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना

'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र

होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक

ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश

सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल

'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी

अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा

ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम