न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DMK घोषणा पत्र: बंद होगा NEET, कम होगी राज्यपाल की ताकत, राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए जाएंगे टोल बूथ

सत्तारूढ़ द्रमुक ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को खत्म करने और नीति आयोग को भंग करने जैसे कई वादे किए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी ने NEET Exam पर बैन लगाने तक का वादा कर दिया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 4:04:44

DMK घोषणा पत्र: बंद होगा NEET, कम होगी राज्यपाल की ताकत, राष्ट्रीय राजमार्गों से हटाए जाएंगे टोल बूथ

चेन्नई। तमिलनाडु के सत्तारूढ़ द्रमुक, जो कि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक का एक प्रमुख घटक है, ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को खत्म करने और नीति आयोग को भंग करने जैसे कई वादे किए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी ने NEET Exam पर बैन लगाने तक का वादा कर दिया है और राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल बूथों को पूरी तरह से हटाने की कसम खाई। साथ ही पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिलाने की बात भी कही है। इस दौरान पार्टी ने कुछ उम्मीदवारों की सूची भी जारी की, जिसमें 50 से ज्यादा नए चेहरों को शामिल किया गया है।

राज्यपालों की नियुक्ति पर राज्यों से परामर्श लेने के लिए कदम उठाना, अनुच्छेद 356 को समाप्त करना, जो केंद्र को राज्य सरकार को बर्खास्त करने की अनुमति देता था और पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देना भी DMK के चुनावी वादों का हिस्सा है।

पार्टी ने 19 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के लिए 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी की, जिसमें स्टालिन की बहन कनिमोझी, टीआर बालू और ए राजा जैसे मौजूदा सांसदों को बरकरार रखा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन, एस जगतरक्षकन, कलानिधि वीरासामी, कथिर आनंद और सीएन अन्नादुराई को भी बरकरार रखा गया है।

राज्यपाल की ताकत घटेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टालिन का कहना है कि केंद्र में विपक्षी गठबंधन INDIA की सरकार आने पर राज्यपाल की शक्तियों को कम किया जाएगा। घोषणापत्र के मुताबिक, 'राज्यपाल को राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। राज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां देने वाले अनुच्छेद 361 को भी हटा दिया जाएगा।'

NEET बैन

उन्होंने कहा कि NEET को हटा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि समान नागरिक संहिता यानी UCC और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू नहीं किया जाएगा। स्टालिन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाने की भी बात कही है। साथ ही कहा है कि रेलवे के लिए अलग से बजट लाया जाएगा, चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की बेंच, पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

स्टालिन का कहना है कि नई शिक्षा नीति को भी खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने गृहिणियों को 1 हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एजुकेशन लोन माफ कर दिया जाएगा। साथ ही IIT और IIS जैसे केंद्रीय संस्थानों को तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा। डीएमके ने वादा किया है कि सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाएगा और पूरे देश में जातिगत जनगणना होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत