न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : भरोसे का कत्ल करने वाली घटना, धर्म भाई बन 12 वर्षीय बच्ची से 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म

नागौर के रोल थाना क्षेत्र में भरोसे का कत्ल करने वाली घटना सामने आई जहां धर्म भाई बन 12 वर्षीय बच्ची से 1 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 May 2021 2:33:29

नागौर : भरोसे का कत्ल करने वाली घटना, धर्म भाई बन 12 वर्षीय बच्ची से 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म

नागौर के रोल थाना क्षेत्र में भरोसे का कत्ल करने वाली घटना सामने आई जहां धर्म भाई बन 12 वर्षीय बच्ची से 1 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। आरोपी ने पीडिता के पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके चलते वह चुप थी। आरोपी युवक की ज्यादती से परेशान होकर मासूम ने आखिरकार अब यह बात परिवार वालों को बताई तो वह परेशान हो गए। मामले को लेकर मासूम सहित पीड़ित के पिता बुधवार रात रोल थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शिवनारायण उनकी 12 वर्षीय बेटी का धर्म भाई बना हुआ था। इसी रिश्ते की आड़ में उसका उनके घर भी आना-जाना था। आरोपी युवक ने मौका पाकर एक दिन उनकी 12 वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। इसके बाद आरोपी शिवनारायण एक साल तक जब भी मौका मिला, मासूम बच्ची को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पीड़िता डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आखिरकार पीड़िता ने आरोपी की ज्यादती से तंग होकर सारी बात अपने परिजनों को बताई तो उसके पिता पीड़िता को लेकर रोल थाने पहुंचे और आरोपी शिवनारायण के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल