न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस फिर बनेंगे CM, बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर जताया आभार

बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी विधायकों, पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण, विजय रुपाणी और बीजेपी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 1:36:05

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस फिर बनेंगे CM, बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर जताया आभार

बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी विधायकों, पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण, विजय रुपाणी और बीजेपी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, "एक हैं तो सेफ हैं और मोदी हैं तो मुमकिन है।" फडणवीस ने जनता के भारी समर्थन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता वादों को पूरा करना और राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जाना है।

बड़ा लक्ष्य लेकर चलने की बात

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम प्रचंड जनादेश के साथ आए हैं, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। हमें राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने और जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करना होगा।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश एक "नए भारत" की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वादों को पूरा करने का संकल्प

फडणवीस ने कहा, "यह जनादेश हमें हमारी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाता है। हमें जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना है और साथ ही महाराष्ट्र को आगे ले जाने के लिए हरसंभव मेहनत करनी होगी।"

गुरुवार को शपथ ग्रहण

फडणवीस गुरुवार शाम 5 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनकी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की उपलब्धि होगी।

विधायक दल का समर्थन

बीजेपी विधायक दल की बैठक में चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन सुधीर मुनगंटीवार, पंकजा मुंडे, प्रवीण दरेकर, और अन्य विधायकों ने किया।

भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन

20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 288 में से 132 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन में बीजेपी के पास अब 230 सीटों का भारी बहुमत है।

महाराष्ट्र के लिए नया विजन

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता की सेवा और विकास के वादे को निभाना उनकी प्राथमिकता होगी। पार्टी का फोकस राज्य को "सशक्त और प्रगतिशील महाराष्ट्र" बनाने पर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?