न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिरफिरे पति ने पत्नी-दो बच्चों को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस पर फेंका भभूत, भस्म करने की दी धमकी

लखनऊ के आशियना इलाके में एक सिरफिरे पति की हरकतों से सनसनी मच गई। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को घर में बंधक बना लिया और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर घर में भारी हंगामा किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 5:47:55

सिरफिरे पति ने पत्नी-दो बच्चों को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस पर फेंका भभूत, भस्म करने की दी धमकी

लखनऊ के आशियना इलाके में एक सिरफिरे पति की हरकतों से सनसनी मच गई। उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को घर में बंधक बना लिया और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर घर में भारी हंगामा किया। सिरफिरे पति ने सिर पर भभूत लगाकर चाकू लेकर छत पर घूमना शुरू कर दिया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे घर में सहमे हुए थे और बाहर निकलने की गुहार लगा रहे थे।

इस दौरान, पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कई घंटे तक चलने वाले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है। tv9 हिंदी की खबर के अनुसार मामला लखनऊ के आशियना इलाके के रजनीखंड सेक्टर 8/42 का है, जहां राम सागर यादव अपनी पत्नी रामकली और बच्चों के साथ रहता है। राम सागर यादव सचिवालय में लाइनमैन की नौकरी करता है। बुधवार को उसने धार्मिक अनुष्ठान करने के नाम पर अपने परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया और घर के अंदर लकड़ियां जलाकर हवन शुरू कर दिया, जिससे धुआं फैलने लगा और परिवार के लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। इसके बाद वे घर से बाहर निकलने की गुहार लगाने लगे।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और राम सागर से घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की अपील की, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं माना और छत पर भाग गया, जहां उसने पुलिस को भस्म करने की धमकी देते हुए भभूत फेंका। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने राम सागर को पकड़ा और थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल