न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : डेंगू बढ़ा रहा आमजन की चिंता, 250 के पार हो गया सितंबर महीने का आंकड़ा

चिकित्सा विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं क्योंकि डेंगू के डंक के साथ स्क्रब टाइफस का कहर भी बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के हर हिस्से से डेंगू के केस सामने आ रहे है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 1:47:20

कोटा : डेंगू बढ़ा रहा आमजन की चिंता, 250 के पार हो गया सितंबर महीने का आंकड़ा

कोरोना की परेशानी अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई हैं और इस बीच मच्छर जनित बीमारियां आमजन की चिंता बढ़ा रही है। चिकित्सा विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं क्योंकि डेंगू के डंक के साथ स्क्रब टाइफस का कहर भी बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के हर हिस्से से डेंगू के केस सामने आ रहे है। आंकड़ों पर नजर डाले तो 7 दिन में ही 113 डेंगू केस सामने आ चुके है। यानी इन 7 दिनों में 16 मरीज रोज डेंगू की चपेट में आए है। बुधवार को 23 डेंगू के रोगी मिले है। सितंबर के 29 दिन में ही डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 250 के पार हो गया है। जो पिछले तीन साल के सितंबर माह में सबसे ज्यादा है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2018 के सितंबर माह में 165, साल 2019 में 137 मामले सामने आए थे। साल 2020 में कोरोना के कारण डेंगू के केस रिपोर्ट नही हुए।

डेंगू के साथ स्क्रब टाइफस का कहर बढ़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में पाई जाने वाला स्क्रब टाइफस अब शहरी इलाकों में पहुच गया है। शहरी इलाको से भी स्क्रब टाइफस पॉजिटिव मरीज सामने आने लगे है। बीते 7 दिन में ही 26 केस सामने आ चुके है। जबकि सीजन में 55 केस सामने आ चुके है। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2015 में कोटा जिले में सिर्फ 9 रोगी स्क्रब टाइफस पॉजिटिव मिले थे। जो साल दर साल बढ़ते हुए 2019 में 170 तक जा पहुचे थे।

हालांकि चिकित्सा विभाग की टीमें घर घर जाकर पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, परिण्डे, गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे पानी जमा होने वाले टायर, कबाड़ आदि की जांच कर रही है। लार्वा मिलने पर उन्हें उपचारित किया जा रहा है। टेमीफास की दवा,एमएलओ डाला जा रहा है। इसके अलावा घरों के कमरों में मच्छर रोधी पायरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव भी जा रहा है। घरों में लार्वा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस दिए जा रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत