न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहतक में लघु सचिवालय के सामने किया MDU छात्रों ने विरोध, कहा- बाजार खुल रहे तो शिक्षण संस्थान भी खोले

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) छात्रों ने रोहतक में लघु सचिवालय के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया और डीसी कैप्टन मनोज कुमार को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 4:19:40

रोहतक में लघु सचिवालय के सामने किया MDU छात्रों ने विरोध, कहा- बाजार खुल रहे तो शिक्षण संस्थान भी खोले

कोरोना के इस दौर में संक्रमण के फैलाव के साथ ही रोहतक में शैक्षिक कार्यों पर रोक लगा दी गई थी और शिक्षण संस्थान बंद पड़े हैं। लेकिन बाजार और मॉल आराम से खोले जा रहे हैं जिसे देखते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) छात्रों ने रोहतक में लघु सचिवालय के सामने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया और डीसी कैप्टन मनोज कुमार को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों ने डीसी से कहा कि जब बाजार और मॉल खुल रहे है तो शिक्षण संस्थानों पर ही ताला क्यों लगा हुआ है? शिक्षण संस्थान खोलने में ही दिक्कत क्यों हो रही है?

विश्वविद्यालय में कोरोना काल में बंद पड़े शैक्षिक कार्यों को शुरू कराने की मांग कर रहे विभिन्न छात्र संगठनों के करीब 500 छात्र विश्वविद्यालय से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च करते हुए आए। लघु सचिवालय पहुंचकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र नेता परमिल कुमार ने बताया कि सरकार छात्रों की बात सुनने के मूड में नहीं है। डीसी को ज्ञापन देकर व प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी बात को शासन व प्रशासन तक पहुंचाया है। जब तक विश्वविद्यालय में शैक्षिक कार्य शुरू नहीं होंगे और कोचिंग सेंटर फिर से नहीं खोले जाएंगे, छात्रों की यह लड़ाई जारी रहेगी।

एमडीयू के गेट पर जुटे सैकड़ों छात्रों ने दिल्ली रोड होते हुए लघु सचिवालय की ओर कूच किया। मार्ग में छात्र बड़े-बड़े बैनर लेकर विश्वविद्यालय व वीसी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हालांकि छात्र सड़क किनारे एक लाइन में चल रहे थे, इसलिए यातायात बाधित नहीं हुआ। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस भी छात्रों के साथ-साथ डीसी कार्यालय तक आई। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना का बहाना बनाना बंद करे। अपनी जिम्मेदारियों को निभाए। हजारों छात्र कोचिंग ले रहे हैं, कोचिंग सेंटर नहीं खोले गए तो छात्रों का साल बर्बाद हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?