न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा: टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पलटा डेल्टा एयरलाइंस का प्लेन, 17 लोग घायल

डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 4819 टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 7:29:14

कनाडा: टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पलटा डेल्टा एयरलाइंस का प्लेन, 17 लोग घायल

डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 4819 टोरंटो पियर्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह फ्लाइट मिनियापोलिस-सेंट पॉल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर टोरंटो की ओर जा रही थी। विमान में कुल 80 लोग सवार थे, जिनमें 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य शामिल थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान एंडेवर एयर द्वारा डेल्टा ब्रांड के तहत संचालित किया जा रहा था। लैंडिंग के समय विमान कंट्रोल खो बैठा और पलट गया। आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुट गईं। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, और हवाई अड्डे पर दो रनवे फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

दुर्घटना में 17 लोग घायल

टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट पर हुए डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक 60 वर्षीय व्यक्ति को सेंट माइकल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक अन्य घायल यात्री को सनीब्रुक हेल्थ साइंसेज सेंटर में ट्रांसफर किया गया।

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जिसमें फायर फाइटर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और बचावकर्मी दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक आधिकारिक बयान जारी कर दुर्घटना की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी यात्रियों व चालक दल के सदस्यों की जानकारी जुटा ली गई है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका