Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ डेढ़ माह में कोरोना ने बनाया 11,795 दिल्लीवासियों को अपना शिकार, 2020 में भी नहीं हुईं थीं इतनी मौतें!

दिल्ली में अब तक 23,013 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि सिर्फ 1 अप्रैल से 21 मई, 2021 के बीच में ही 11,795 लोगों की जान चली गई। यानी कोरोना ने इस डेढ़ माह से ज्यादा के समय में पूरा तांडव मचाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 May 2021 5:24:53

सिर्फ डेढ़ माह में कोरोना ने बनाया 11,795 दिल्लीवासियों को अपना शिकार, 2020 में भी नहीं हुईं थीं इतनी मौतें!

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में 2260 नए मरीज मिले वहीं, 6453 ठीक भी हुए। हालाकि, इस दौरान 182 मरीजों की मौत भी हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 31,308 है, जोकि 10 अप्रैल के बाद सबसे कम है और एक्टिव मरीज रेट 2.21% पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 14,15,219 मामले सामने आ चुके हैं और 23,013 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय रिकवरी रेट 96.16% है और डेथ रेट 1.63% है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,155 टेस्ट हुए हैं और अब तक कुल 1,86,59,148 टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या भले ही कम हो रही है लेकिन रोजाना होने वाली मौतें अभी भी चिंता बढ़ा रहे है। दिल्ली में अब तक 23,013 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि सिर्फ 1 अप्रैल से 21 मई, 2021 के बीच में ही 11,795 लोगों की जान चली गई। यानी कोरोना ने इस डेढ़ माह से ज्यादा के समय में पूरा तांडव मचाया है।
दिल्ली सरकार के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 2020 में आई कोरोना की पहली लहर में तकरीबन 11,000 लोगों की मौत हुई थी लेकिन 2021 में कोरोना का कहर कितना जबरदस्त रहा है। 1 अप्रैल से 21 मई के बीच में लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी जान गंवाई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात की जाए तो 21 मई को भी 252 लोगों की जान कोरोना की वजह से गई है। वहीं, 1 अप्रैल से मौतों के आंकड़ों में लगातार दर्ज की गई बढ़ोतरी की बात की जाए तो 15 दिनों के भीतर ही 516 लोग अपनी जान गंवा चुके थे। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4595 पर पहुंच गया। अगर बात करें अप्रैल माह की तो कुल 5111 लोगों ने 1 माह के दौरान अपनी जान गंवाई है।
दिल्ली में 1 अप्रैल को मौत का आंकड़ा 11,036 था 15 अप्रैल को यह बढ़कर 11,652 और 30 अप्रैल 16,147 पर पहुंच गया। यानी की पूरे महीने में 5,111 लोगों की मौत हुई है लेकिन मई की बात करे तो 1 मई से 21 मई के बीच में 6,684 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी हर रोज 250 से 300 लोग अपनी जान कोरोना की वजह से गंवा रहे हैं। सरकार भले ही कोरोना के मामलों में कमी आने की खुशी मन रही है लेकिन मौतों के आंकड़े बड़ी चिंता का कारण बने हुए है।

बताते चलें कि दिल्ली में कोरोना मामलों में मृत्यु दर 1.63% बनी हुई है। 22 मई को 182 और इससे पहले 21 मई को 252 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका