न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हाईकोर्ट ने आतिशी को जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला?

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी मार्लेना के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान आतिशी और उनके प्रतिनिधियों ने भ्रष्ट आचरण अपनाया था। मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 3:29:16

दिल्ली हाईकोर्ट ने आतिशी को जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला?

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाली आतिशी मार्लेना के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने आतिशी, निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

सुनवाई के दौरान निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग की ओर से पेश वकील ने कहा कि यह एक स्थापित कानूनी सिद्धांत है कि चुनाव याचिका में न तो निर्वाचन अधिकारी और न ही निर्वाचन आयोग को पक्षकार बनाया जाता है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह आप पर निर्भर करता है कि आप जवाब में इस पक्ष को रखें या नहीं।

यह याचिका कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के निवासी कमलजीत सिंह दुग्गल और आयुष राणा ने दायर की है। याचिका में आतिशी के चुनाव को चुनौती दी गई है और आरोप लगाया गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आतिशी और उनके चुनाव प्रतिनिधियों ने भ्रष्ट आचरण का सहारा लिया। याचिका में कहा गया है कि चुनाव से एक दिन पहले आतिशी के एक निकट सहयोगी को ₹5 लाख की नकदी के साथ पकड़ा गया था, जो आतिशी के निर्देश पर मतदाताओं को रिश्वत देने का काम कर रहा था। याचिका में यह भी कहा गया है कि यह जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123(1) के तहत भ्रष्ट आचरण है।

गौरतलब है कि आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया था। आतिशी को कुल 52,154 वोट मिले थे, जबकि बिधूड़ी को 48,633 वोट मिले थे। कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा तीसरे नंबर पर रहीं और उन्हें केवल 4,392 वोट मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ा खुलासा: थिनर से बदल रहे थे एक्सपायरी डेट, नकली पैकिंग कर बेच रहे थे खाद्य सामान, 3 गिरफ्तार
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
अमेरिका की सैन्य प्रणाली में बड़ा बदलाव, ईरान युद्ध के बीच आर्मी चीफ और दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
Israel-Iran War: बादलों से अचानक प्रकट हुई ईरानी मिसाइल, इजरायल में मचाई तबाही, VIDEO ने हिला दिया सोशल मीडिया
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘होर्मुज में नाविक गंवाने वाला भारत अकेला देश’, 60 देशों की बैठक में ईरान जंग पर भारत का कड़ा रुख
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
‘धुरंधर 2’ का 15वें दिन भी जलवा कायम, ताबड़तोड़ कमाई के साथ दूसरे हफ्ते की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
दीपिका चिखलिया ने देखा 'रामायण' का टीजर, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर जाहिर की खुशी, बोलीं- 'रिलीज का बेसब्री से इंतजार'
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे क्यों हैं खास, जानिए ईसाइयों के लिए इसका महत्व
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक चाहिए? इन 10 हिल स्टेशनों की रोड ट्रिप देगी सुकून का असली मज़ा
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
4 चौके, 4 छक्के, 228.57 की स्ट्राइक रेट, अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ मचाई धूम
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
रिंकू सिंह ने KKR का इतिहास बदला, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ बने पहले खिलाड़ी
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IPL 2026: युवराज सिंह का बड़ा बयान—अभिषेक शर्मा को कप्तानी क्यों नहीं मिली, SRH मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
KKR पर जीत के बाद मुसीबत में अभिषेक शर्मा, BCCI ने काटी मैच फीस और दिया डिमेरिट पॉइंट
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका
शिवांग कुमार कौन हैं? सिर्फ सात मैचों के अनुभव के बाद IPL में मिला डेब्यू का मौका