न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'जिसने काम किया है उसे ही जनता जिताएगी...'

समाजवादी पार्टी (SP) और तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। अब इस राजनीतिक माहौल में शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी केजरीवाल सरकार के कामकाज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 11:57:53

दिल्ली चुनाव:  अरविंद केजरीवाल को लेकर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, 'जिसने काम किया है उसे ही जनता जिताएगी...'

जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, सियासी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी (SP) और तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। अब इस राजनीतिक माहौल में शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी केजरीवाल सरकार के कामकाज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आदित्य ठाकरे ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा, "पिछले 10 वर्षों में अरविंद केजरीवाल ने यह साबित कर दिया है कि सरकार कैसे चलानी चाहिए। पानी, बिजली, स्कूल और अस्पतालों के क्षेत्र में उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली एक अहम राज्य है और जिसने काम किया है, वही जनता की नजरों में सबसे सक्षम है। हमें उम्मीद है और विश्वास है कि वही नेता जीतेंगे जिन्होंने धरातल पर काम किया है।"

महाकुंभ में हुई भगदड़ पर आदित्य ठाकरे का बयान

प्रयागराज के महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ घटना पर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "महाकुंभ में हुई यह घटना बहुत ही दुखद है। भगदड़ में जिन श्रद्धालुओं की जान गई, हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जो लोग घायल हुए हैं, हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

आदित्य ठाकरे ने इस घटना को व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बताया। उन्होंने कहा, "यह घटना सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करती है। सरकार ने जितना खर्चा विज्ञापनों और वीवीआईपी की सुविधाओं पर किया, उतना ही ध्यान आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर भी दिया जाना चाहिए। वीवीआईपी को जो सुविधाएं दी जाती हैं, वही सुविधाएं आम श्रद्धालुओं को भी मिलनी चाहिए।"

नितेश राणे पर साधा निशाना

आदित्य ठाकरे ने मंत्री नितेश राणे द्वारा परीक्षा केंद्रों में बुर्का पर पाबंदी लगाने की मांग पर तीखा विरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "इस देश के हर विद्यार्थी को परीक्षा देने का अधिकार है। जिन्होंने (नितेश राणे) यह बयान दिया है, उनकी गंदगी के साथ मैं अपना मुंह नहीं मिलता।"

सिद्धीविनायक ड्रेस कोड विवाद पर भी ठाकरे ने अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, "पहले मंदिर प्रशासन से यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि ड्रेस कोड क्या होगा। अगर मंदिर या किसी अन्य धार्मिक स्थल के लिए सभ्य ड्रेस कोड है तो वह ठीक है। दुनियाभर में कहीं भी धार्मिक स्थलों के लिए ड्रेस कोड होता है।"

बढ़ते प्रदूषण पर ठाकरे ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "मुंबई का एक्यूआई बहुत खराब होता जा रहा है। सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट क्या कर रहा है, इसका कोई जवाब नहीं है। मुख्यमंत्री से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मुंबई का एक्यूआई क्यों खराब हो रहा है, इस पर कोई सवाल नहीं उठा रहा।"

आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार को मुंबई की चिंता ही नहीं है। "मुंबई की सड़कों की हालत बहुत खराब है। अगर हमारी सरकार होती, तो हम सड़क के कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते और उन्हें गिरफ्तार करवाते," उन्होंने कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म