न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : मौत या हत्या की गुत्थी में उलझा हाेटल में गश खाकर युवक के गिरने का मामला

सुखेर थाना क्षेत्र के बालाजी हाेटल में पिछले दिनों एक युवक की हाेटल में गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई थी जिसकी मौत अब उलझन बन गई हैं कि यह हत्या तो नहीं थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 11:04:04

उदयपुर : मौत या हत्या की गुत्थी में उलझा हाेटल में गश खाकर युवक के गिरने का मामला

जिले के सुखेर थाना क्षेत्र के बालाजी हाेटल में पिछले दिनों एक युवक की हाेटल में गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई थी जिसकी मौत अब उलझन बन गई हैं कि यह हत्या तो नहीं थी। परिजनों और समाज के लाेगों ने हत्या की आशंका जताते हुए मंगलवार दोपहर एसपी डाॅ. राजीव पचार को परिवाद दिया जिसके बाद मृतक चेतन पुत्र दुर्गाशंकर नागदा केस में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें, 21 जुलाई की रात चेतन अपने दाेस्त धीरज के साथ हाेटल बालाजी में रुके दाेस्त अनिल डांगी से मिलने पहुंचा था। उस दिन बताया था कि चेतन हाेटल में गश खाकर गिर गया। दाेस्त उसे हाॅस्पिटल लेकर आए, जहां डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। परिजनाें ने परिवाद में बताया कि चेतन बीएन काॅलेज के सामने मनामा माेटर्स पर सेल्स इंचार्ज था। धीरज ने घटना की रात पड़ाेसी जसपाल काे फाेन कर जानकारी दी थी, जिस पर हाॅस्पिटल पहुंचे थे।

बेटे का शव नीला पड़ चुका था और मुंह से झाग निकल रहे थे। मामला संदिग्ध लगने पर डाॅक्टर ने पाेस्टमार्टम की राय दी थी। धीरज और अनिल डांगी से पूछताछ हाेनी चाहिए। हाॅस्पिटल के इनके अलावा चार लोग और भी थे। आशंका की दूसरी वजह यह कि अनिल भुवाणा का ही रहने वाला है ताे हाेटल में महंगा रूम लेकर क्याें रह रहा था। बेटे काे हाॅस्पिटल लेकर आए, तब उसके सभी साथियों के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। समाज के लाेगाें ने बताया कि चेतन की पत्नी 28 साल की उम्र में बेसहारा हो गई। तीन साल के बेटे और मधुमेह से पीड़ित पिता का आसरा भी छिन गया। ऐसे में जांच हाेनी जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल