न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन स्थानों पर दीपावली की रात मौत ने किया तांडव, 12 मरे, 100 घायल, एक ही परिवार के 9 जने शामिल

सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव के अनुसार, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:45:17

इन स्थानों पर दीपावली की रात मौत ने किया तांडव, 12 मरे, 100 घायल, एक ही परिवार के 9 जने शामिल

हैदराबाद। सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव के अनुसार, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित गोदाम में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। आग कार गैरेज के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जिससे लोग फंस गए। स्थानीय निवासियों ने कहा कि गैराज में कुछ केमिकल्स के चलते आग तेजी से फैली।

मृतकों में बीबी और बच्चें शामिल

सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि आग लगने से जिन 9 लोगों की मौत हो गई है उनमें मोहम्मद आजम (58), रेहाना सुल्ताना (50), फैजा समीन (26) तहूरा फरीन (35), तूबा बेटी (6) तरूबा पुत्री (13), मोहम्मद जाकिर हुसैन (66), निकथ सुल्ताना (55), हसीब-उर-रहमान (32 ) का नाम शामिल है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

घटना सोमवार सुबह करीब 9.35 बजे छह मंजिला इमारत में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। वहीं इस अग्निकांड में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी साामने आते ही मौके पर कई नेता और उनके समर्थक पहुंच गए ओर शोर शराबा करने लगे। उपद्रव रोकने और किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।

हल्द्वानी में दीपावली की रात टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 की मौत

इस अग्निकांड से पहले हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात आग लग गई। इस अग्निकांड में टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में टेंट हाउस का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है।

यहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई, जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे। आग लगने के बाद कर्मचारी भाग नहीं पाए, जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि घटना के बाद कमरे में छह लोग सोए हुए थे। आग लगने के बाद कमरे में लोगों को उठाने का प्रयास किया गया। यह सभी कुमाऊं टेंट हाउस के कर्मचारी थे। मरने वालों की पहचान कृष्णा, रोहित व रवींद्र के रूप में की गई है।

बिहार भीषण आग से करीब 100 लोग घायल

वहीं, बिहार के सीवान जिले के एक बाजार में पटाखों के फटने से भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर करीब 100 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले एक दुकान में लगी जहां डीजल रखा हुआ था और देखते ही देखते आग ने पूरे शीला मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया।

व्यापारी घबराकर अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए और उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल और गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल व्यक्तियों में दो अग्निशामक भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत