न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मिचौंग, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ ओडिशा में कमजोर पड़ गया है। यह बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे खम्मम से लगभग 50 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, गन्नावरम (विजयवाड़ा) से 110 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और जगदलपुर से 250 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 1:09:10

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मिचौंग, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के कारण ओडिशा के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को मध्यम बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि गजपति जिला प्रशासन ने भारी बारिश के कारण जिले के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ ओडिशा में कमजोर पड़ गया है। यह बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे खम्मम से लगभग 50 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, गन्नावरम (विजयवाड़ा) से 110 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम और जगदलपुर से 250 किमी दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

और अधिक कमजोर पड़ने की संभावना

राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने कहा कि चक्रवात के उत्तर की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होकर और अधिक कमजोर पड़ने की संभावना है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने कहा कि ओडिशा के लिए अब चक्रवात को लेकर कोई खतरा नहीं है। हालांकि, चक्रवात के प्रभाव की वजह से गंजम, गजपति, कालाहांडी, कंधमाल और नबरंगपुर जिलों में व्यापक बारिश की संभावना है। यसवाराओपेटा (तेलंगाना) में सबसे अधिक 34 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पलावंचा (तेलंगाना) में 25 सेमी, भीमाडोल (तटीय आंध्र प्रदेश) में 24 सेमी, पोट्टांगी (ओडिशा) में 11 सेमी बारिश हुई है।

कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश

चक्रवात के कारण बने दबाव के बाद IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली की बात करें तो यहां आज, 07 दिसंबर को दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिला है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में भी मौसम कुछ ऐसी ही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे