न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोजाम्बिक में चक्रवात जूड ने मचाई तबाही, 14 मरे, 1 लाख से ज्यादा प्रभावित

उत्तरी मोजाम्बिक में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात जूड ने भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 11:34:24

मोजाम्बिक में चक्रवात जूड ने मचाई तबाही, 14 मरे, 1 लाख से ज्यादा प्रभावित

मापुटो । उत्तरी मोजाम्बिक में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात जूड ने भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो में सरकारी प्रवक्ता इनोसेंशियो इम्पिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चक्रवात जूड से हुई मौतें ज्यादातर नामपुला और नियासा प्रांतों में हुई। उन्होंने कहा कि दीवारें गिरने, बिजली गिरने और डूबने की वजह से लोगों की जान गई।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवात 'जूड' की वजह से करीब 20,000 घरों को नुकसान पहुंचा। इनमें से 7,000 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए, जबकि 13,000 से ज्यादा घरों को आंशिक क्षति हुई। इससे हजारों परिवार बेघर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चक्रवात 'जूड' से मोजाम्बिक में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। 30 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं 59 स्कूलों की 182 कक्षाएं तबाह हो गईं। इससे 17,402 छात्र और 264 शिक्षक प्रभावित हुए हैं।

सरकारी प्रवक्ता इनोसेंशियो इम्पिसा ने बताया कि चक्रवात जूड की वजह से सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। खासकर नामपुला प्रांत में छह मुख्य सड़कें पूरी तरह तबाह हो गई हैं।

19 बिजली के खंभे गिर गए, दो पानी की सप्लाई व्यवस्थाएं टूट गईं और 1,262 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव संसाधन जुटा रही है। उन्होंने बताया कि नौ आश्रय केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां नामपुला प्रांत के 1 लाख से ज्यादा लोग अभी शरण लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित प्रांतों में मदद के लिए टीमें भेजी गई हैं और कई जिलों में आपातकालीन केंद्रों को फिर से शुरू कर दिया गया है।

प्रवक्ता इनोसेंशियो इम्पिसा ने बताया कि सरकार चक्रवात 'जूड' से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई कदम उठा रही है। इसमें जानकारी फैलाना, लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना, आश्रय और खाना बांटना, साथ ही सामुदायिक रेडियो के जरिए जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब