IPL 2026 का 11वां मुकाबला 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मैच में सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन का 19वां ओवर सभी के लिए यादगार बन गया। पहले दो ओवर में आरसीबी के बल्लेबाजों को केवल 12 रन देने वाले ओवरटन के सामने इस बार टिम डेविड ने छक्कों की बरसात कर दी और कुल 30 रन जड़ दिए।
आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवरटिम डेविड ने ओवरटन के इस ओवर की शुरुआत ही जोरदार छक्के के साथ की। दूसरी गेंद पर उन्होंने दो रन जोड़े और तीसरी गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से चौका लगाया। इसके बाद की तीन गेंदों पर डेविड ने लगातार तीन छक्के जड़े। इस तरह ओवरटन का यह ओवर आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर बन गया।
टिम डेविड का विस्फोटक प्रदर्शनआरसीबी के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने केवल 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 8 छक्के लगाए। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी भी साबित हुई।
आरसीबी ने बनाया आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोरकप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 99 रन की तूफानी साझेदारी निभाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।