न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 गेंद में सिर्फ 9 रन खर्च किए और दो बड़े विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। जानें शमी की जीत और उनके POTM बयान के बारे में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 06 Apr 2026 7:54:38

24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान

IPL 2026 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बनकर उभरे हैं। 5 अप्रैल को खेले गए SRH और LSG के बीच मुकाबले में शमी ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। चार ओवर में मात्र 9 रन खर्च करने के साथ उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए और इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। शमी की धारदार गेंदबाजी ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़े स्कोर की राह से रोक दिया।

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा

मोहम्मद शमी ने इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा और फिर ट्रैविस हेड का विकेट लेकर हैदराबाद की टीम की कमर तोड़ दी। दोनों बल्लेबाज शमी की स्लोअर गेंदों के सामने टिक नहीं पाए। अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि हेड सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शमी की रफ्तार और सटीक लाइन-बॉल ने SRH के बल्लेबाजों को हर रन के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया।

SRH की पुरानी टीम का हिस्सा रहे शमी

पिछले सीजन, IPL 2025 में, मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। उस समय उन्हें मेगा ऑक्शन में SRH ने 10 करोड़ की कीमत में खरीदा था। लेकिन पिछले सीजन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उन्होंने 9 मैचों में केवल 6 विकेट हासिल किए। इस कारण से इस सीजन से पहले हैदराबाद ने शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया। इस ट्रेड में किसी अन्य खिलाड़ी का लेन-देन नहीं हुआ, बल्कि LSG ने पूरी रकम यानी 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

POTM अवॉर्ड के बाद शमी का बयान

LSG के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि “यह जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि पिछला मुकाबला हमारे घर में हार गया था। अच्छी शुरुआत मिलने पर जीत की लय बनी रहती है।” शमी ने आगे कहा कि “क्रिकेट पसंद करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल से जुड़े रहना बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो फिटनेस बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है। फिट रहेंगे तभी आप अपनी तकनीक और स्किल का पूरा उपयोग कर पाएंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत